मो0 मुशताक के कथित सेक्सटॉर्शन खेल पर SSP मंजूनाथ टीसी का शिकंजा! पीड़ित ने एसएसपी को सुनाई आपबीती, मुशताक व ज्योति सहित पूरे गिरोह पर मुकदमा हुआ दर्ज, 10 साल तक ब्लैकमेलिंग, करोड़ों रुपये ऐंठने, झूठे केस में फंसाने की धमकी का आरोप, अब जेल जाना तय।

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

हल्द्वानी। नैनीताल जिले में हनीट्रैप, सेक्सटॉर्शन और ब्लैकमेलिंग के एक सनसनीखेज मामले ने पुलिस महकमे में हलचल मचा दी है। आरोप है कि हल्द्वानी में पिछले करीब 10 वर्षों से एक गिरोह कथित रूप से लोगों को अपने जाल में फंसाकर वीडियो वायरल करने और दुष्कर्म के झूठे मुकदमे में जेल भिजवाने की धमकी देकर करोड़ों रुपये की वसूली कर रहा था। इस पूरे मामले में एक स्टोन क्रशर कारोबारी को निशाना बनाए जाने का आरोप सामने आया है।

यह भी पढ़ें 👉  SSP डॉ. मंजूनाथ टी.सी. की सख्ती से नहीं बच पाए हत्यारे, बुजुर्ग महिला की निर्मम हत्या का पर्दाफाश, पुरानी रंजिश में रची गई हत्या की साजिश, रामनगर पुलिस ने तीनों अभियुक्तों को दबोचा, आला कत्ल बरामद।

मामले का खुलासा तब हुआ जब लगातार ब्लैकमेलिंग और कथित वसूली से मानसिक रूप से परेशान पीड़ित आत्महत्या करने तक की स्थिति में पहुंच गया। इसके बाद उसने एसएसपी नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टीसी के सामने अपनी शिकायत रखी। एसएसपी ने मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच के निर्देश दिए।

यह भी पढ़ें 👉  शादी का जश्न या सड़क पर जाम? पुलिस ने साफ कर दिया हिसाब, अब नियम तोड़े तो होगी कार्रवाई!

जांच में मो. मुश्ताक, महिला ज्योति सिंह समेत अन्य लोगों के नाम सामने आए हैं। आरोप है कि पीड़ित को वीडियो वायरल करने, झूठे मुकदमे में फंसाने और बच्चे के नाम पर डराकर लंबे समय तक ब्लैकमेल किया गया। इस दौरान उससे करोड़ों रुपये वसूलने के साथ ही करोड़ों की कीमत के प्लॉट, कार और स्कूटी भी हड़पने के आरोप लगाए गए हैं।

यह भी पढ़ें 👉  खनन कारोबारियों का इंतजार खत्म! कोसी नदी में खुला बंजारी गेट, शुरू हुआ खनन का महाकुंभ।

एसएसपी के निर्देश पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि हनीट्रैप, सेक्सटॉर्शन और ब्लैकमेलिंग जैसे अपराधों में शामिल लोगों को बख्शा नहीं जाएगा। अब जांच के बाद इस कथित नेटवर्क से जुड़े अन्य चेहरों और पूरे खेल की परतें खुलने की उम्मीद है।