मदर्स ग्लोरी पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनाया गया गणतंत्र दिवस व बसंत पंचमी महोत्सव।

सुरेंद्र सैनी – सवांददाता

रामनगर,मदर्स ग्लोरी पब्लिक स्कूल में गणतंत्र दिवस और बसंत पंचमी का पर्व मनाया गया। स्कूल की इमारत को बहुत ही अच्छे ढंग से सजाया गया। कार्यक्रम की शुरूआत स्कूल की प्रधानाचार्या मीना पाथंरी द्वारा राष्ट्रीय झंडा लहरा के की गई।ज्ञान और सच की देवी का आशीर्वाद लेने के पश्चात उत्सव की शुरुआत सरस्वती पूजन तथा देशभक्ति के गीतों के साथ हुई। छात्रों ने देवी सरस्वती को पीले फूल अर्पित किए।

यह भी पढ़ें 👉  हर चौराहे और मेले में पुलिस दिखाई दे रही है, व्यवस्था बहुत अच्छी है”—श्रद्धालु, SSP डॉ. मंजूनाथ टी.सी. के कुशल मार्गदर्शन में नैनीताल पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था की श्रद्धालुओं ने की जमकर सराहना, माँ नंदा-सुनंदा महोत्सव में चप्पे-चप्पे पर पुलिस की मुस्तैदी, दूर-दराज से पहुंचे श्रद्धालुओं ने कहा—सुरक्षित माहौल और बेहतर व्यवस्थाओं से बढ़ा भरोसा।

 

 

 

उसके बाद विद्यार्थियों ने अलग-अलग गतिविधियों जिसमें देश भक्ति की कविताएं, भाषण, देशभक्ति के गीत और नृत्य आदि रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर विद्यालय प्रांगण मैं बैठे सभी छात्रों को देशभक्ति की भावना से ओत-प्रोत कर दिया। विद्यालय के नन्हे- मुन्ने छात्रों ने स्वतंत्रता सेनानियों वह समाज में अपना अमूल्य योगदान दिए हुए महान विभूतियों का वेश धारण कर सभी का मन मोह लिया।

यह भी पढ़ें 👉  भू-कानून के उल्लंघन पर धामी सरकार की सख्ती, नैनीताल में सात मामलों में 1.822 हेक्टेयर भूमि सरकारी खाते में दर्ज।

 

 

 

कार्यक्रम की समाप्ति में विद्यालय की प्रधानाचार्या ने बच्चों को गणतंत्र दिवस की बधाई दी तथा मां सरस्वती की बसंत पंचमी पर महत्ता को बताया। उन्होंने कहा कि सरस्वती माता की पूजा से बुद्धि निर्मल वह सकारात्मक सोच का विकास होता है।