जिला नैनीताल लेखपाल संघ का गठन, हरीश यादव बने अध्यक्ष, आशुतोष मंत्री, प्रदेश महामंत्री घिल्डियाल ने दी बधाई।

ख़बर शेयर करें -

उधम सिंह राठौर – प्रधान सम्पादक

कालाढूंगी। कालाढूंगी तहसील में लेखपाल संघ की आयोजित बैठक में लेखपालों की तमाम समस्याओं पर चर्चा की गई। यह बैठक निर्वाचन अधिकारी सतपाल बाबू के निर्देशन में आयोजित हुई, जिसमें उत्तराखंड लेखपाल संघ की जिला नैनीताल की इकाई का गठन भी किया गया। सभी पदाधिकारियों का चुनाव सर्वसम्मति से हो गया। जिसमें हरीश चंद्र यादव अध्यक्ष, दीपक नेगी, रंजना उपाध्यक्ष, आशुतोष चंद्र मंत्री, अरुण कुमार देवरानी संगठन मंत्री, अभय कुमार कोषाध्यक्ष, राहुल आर्या ऑडिटर चुने गए।

यह भी पढ़ें 👉  परेड ग्राउंड से मुख्यमंत्री धामी ने भरी विकास की हुंकार, 2035 तक विकसित उत्तराखंड का संकल्प।

 

 

 

प्रदेश पदाधिकारियों ने सभी नव नियुक्त पदाधिकारियों को बधाई दी। प्रदेश महामंत्री तारा चंद्र घिल्डियाल ने कहा कि सरकार लेखपालों के अतिरिक्त प्रभार का शीघ्र निवारण करे, उन्हें अतिरिक्त क्षेत्र का मानदेय दिया जाए या कार्य के लिए एक व्यक्ति दिया जाए। उन्होंने कहा कि इस मांग को लेकर प्रतिनिधि मंडल शीघ्र जिलाधिकारी से मिलेगा।

यह भी पढ़ें 👉  टनल में जिंदगी की तलाश जारी, एक श्रमिक बाहर निकला; एक की खोज युद्धस्तर पर।

 

 

 

इस दौरान गोविंद अधिकारी, शबनम परवीन,आरिफ हुसैन, सुरेंद्र चौहान, कमलेश पंत, इकबाल अहमद, जितेंद्र मिश्रा, रणवीर चौहान, डीएस पंचपाल आदि लेखपाल मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें 👉  राखी के त्योहार से पहले मिठाई दुकानदारों पर कसा शिकंजा, 5 प्रतिष्ठानों को नोटिस की चेतावनी।

ख़बर शेयर करें -
kj
tara

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *