राहुल गांधी ने पूर्व सैनिकों और शहीद सैनिकों के परिजनों को किया सम्मानित

ख़बर शेयर करें -

उधम सिंह राठौर – सम्पादक

विजय सम्मान रैली कार्यक्रम में देहरादून पहुंचे राहुल गांधी, जनरल बिपिन रावत की शहादत पर मौन रखकर दी श्रद्धांजलि, कांग्रेस की विजय सम्मान रैली में कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी देहरादून पहुंचे। राहुल गांधी ने कांग्रेस की विजय सम्मान रैली में पूर्व सैनिकों को सम्मानित किया  वही राहुल गांधी की रैली में अपार भीड़ देखने को मिली। राहुल गांधी ने आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए विजय दिवस पर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। इससे पहले राहुल गांधी ने सीडीएस जनरल बिपिन सिंह रावत को श्रद्धांजलि दी। वहीं राहुल गांधी ने कहा कि देवभूमि उत्तराखंड से मेरा और मेरे परिवार का बेहद लगाव है। मेरी दादी और पिता देश के लिए शहीद हुए है। वहीं राहुल गांधी भाजपा की सरकार पर जमकर बरसे…. कहा कि कृषि कानून को लेकर मोदी सरकार को झुकना पड़ा और तीनो कृषि बिल वापस लिए। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार तीन पूंजीपतियों की सरकार है। कहा कि जब से केंद्र में मोदी की सरकार आई है तबसे पूरे भारत में बेरोजगारी छाई है। उत्तराखंड यदि कांग्रेस की सरकार आती है तो कांग्रेस बेरोजगारी को दूर करेगी। भाजपा की सरकार ने जो वादे किये थे वह अभी तक पूरे नहीं हुए हैं। मोदी सरकार देश की आर्थिक शक्ति को नष्ट कर रही है, वहीं नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह ने कहा कि उत्तराखंड से भाजपा की विदाई तय है 2022 में कांग्रेस पूर्ण बहुमत के साथ आ रही है। अब यह देखने की बात है कि यह भीड़ कांग्रेस को कितना फ़ायदा पहुंचाती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *