अवैध संबंधों के शक के चलते कलयुगी पिता ने पुत्री कि गला घोट कर कि हत्या, मौके पर पहुंची पुलिस।

उधम सिंह राठौर –  प्रधान संपादक

कानपुर में ऑनर किलिंग का एक और मामला सामने आया है। अवैध संबंधों के शक के चलते एक बार फिर कलयुगी पिता ने पुत्री कि गला घोट कर हत्या कर दी। यह घटना कल्याणपुर थाना क्षेत्र के पनकी रोड चौकी क्षेत्र के अंबेडकर नगर की है। हत्या के बाद पिता ने खुद 112 नंबर पर कॉल करके पुलिस घटना की जानकारी दी। हत्यारोपी पिता ने फोन कर पुलिस से कहा कि- साहब मैंने अपनी बेटी का गला घोट दिया है। घटना की जानकारी मिलते ही संबंधित थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और हत्यारोपी पिता को हिरासत में लेकर थाने भेजा। इस घटना से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि हत्यारोपी पिता ई-रिक्शा चालक है।

यह भी पढ़ें 👉  नगर पालिका की मिलीभगत से सरकारी जमीन खुर्द-बुर्द करने का आरोप! रामनगर में बड़ा खेल बेनकाब, कालातीत लीज की जमीन पर निर्माण से मचा हड़कंप!।

 

 

 

राणाप्रतापनगर निवासी श्याम बहादुर जयपुर की एक बेकरी में डिलीवरी ब्वॉय का काम करता है। परिवार में पत्नी संगीता, रामलला स्कूल की नौवीं कक्षा में पढ़ने वाली बेटी अर्चना (16) और बेटा हर्ष है। परिजनों ने बताया कि पिछले कुछ महीनों से अर्चना का श्यामनगर निवासी मोनू नाम के युवक से प्रेम प्रसंग चल रहा था। बेटी को अक्सर मोनू से बातचीत करता देख श्याम बहादुर नाराज रहता था। इसे लेकर बेटी को कई बार फटकार भी लगाई थी।

इसी बात को लेकर श्याम का पत्नी संगीता से रविवार रात विवाद हुआ था। इसके बाद श्याम पत्नी को मायके छोड़ आया था। सोमवार सुबह 11 बजे श्याम बहादुर ने बेटी अर्चना की बिजली के तार से गला दबाकर हत्या कर दी थी।