रामनगर नगरपालिका सभासद की तारीफ हर क्षेत्र मे ..

उधम सिंह राठौर –  प्रधान संपादक

समाज सेवा मे लगे कई समाज सेवीयों को नई नई चुनौतीया मिलती रही है, इन्ही सब मे एक नाम शामिल है सभासद नगरपालिका रामनगर भुवन सिंह डंगवाल (पूर्व सैनिक) का,जो सेना मे देश सेवा देने के बाद अब, आये दिन अपनें कामो से समाज सेवा से लोगो के दिलो मे अपनें घर बना रहे है,वो कभी अपना क्षेत्र या स्वार्थ नहीं देखते,कभी गौ माता की सेवा तो कभी महिला सशक्तिकरण पर एनजीओ से सम्बन्ध स्थापित कर रोज नये कोर्स करवाना बाजार लगवाना।

यह भी पढ़ें 👉  सीएम धामी ने पूर्वोत्तर के युवाओं का किया स्वागत, कहा- युवा लिखेंगे विकसित भारत की नई कहानी।

 

 

महिलाओ को आगे बढ़ाना, कभी सफाई अभियान तो कभी निःशुल्क स्वास्थ्य कैंप,पिछले सप्ताह सभासद द्वारा अन्य समाजसेवी संस्थाओ के साँथ मिलकर निचले स्तर पर जीवन यापन करने वालो तक जरूरत के मुताबिक कपडे पहुँचाने का शुरू कर दिया गया था,जिसे आगे बढ़ाते हुए सभासद द्वारा आज़ सावल्दे बुक्शा कॉलोनी मे तारा बेलवाल के आवश्यक कपड़े बाँटे गए।जिसमे सभासद द्वारा लगभग 250 जोड़ी कपडे इन बच्चों और बुजुर्गो तक पहुचाये गए, जिसे पाकर सभी बहुत ख़ुश थे।

यह भी पढ़ें 👉  चलती विवेचना पर भ्रामक दुष्प्रचार पड़ा भारी, नैनीताल पुलिस ने जारी किया कड़ा नोटिस, तथ्यहीन और भ्रामक पोस्ट पर नैनीताल पुलिस की सख्ती, देहरादून के X हैंडल से मांगा जवाब।

 

 

सभासद द्वारा बताया गया जिन कपड़ो की हमें आवश्यकता नहीं होती या जिन्हे हम पुराना समझ इस्तेमाल नहीं करते ऐसे कपड़े भी कई गरीब परिवारों के लोगो के तन ढकने के काम आ जाते है, कपड़ा पुराना हो कोई बात नहीं बस फटा हुवा नहीं होना चाहिए, इसी के साँथ उनके द्वारा सभी शहरवासियो से अपील की गयी है, जिनके पास भी इस तरह के इस्तेमाल ना होने वाले कपडे हो वो हमसे संपर्क करे ताकि हम उन कपड़ो को जरूरतमंद लोगो तक पहुंचाने मे सहयोग कर सके।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री ने शिक्षक दिवस पर शिक्षकों को दी शुभकामनाएं

 

 

यदि किसी को हमारे साँथ यह पुण्य काम मे भागीदारी करनी हो वह भी हमारे साँथ सहयोग कर सकता है, इस कार्यक्रम मे सर्वप्रथम मनकरण आंनद द्वारा 500 जोड़ी कपडे देकर व बच्चों के लिए बिस्कुट देकर सहयोग किया गया, इनके अलावा आज़ रूचि टर्रे (समाज सेविका), रंजना भट्ट (समाजसेविका)द्वारा भी उन्हें सहयोग प्राप्त हुवा है।

kj
tara