महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्या ने किया 6 हजार 256 लाभार्थियों के खातों में कुल 1 करोड़ 87 लाख 86 हजार की धनराशि का डिजिटल हस्तांतरण।

ख़बर शेयर करें -

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्या ने किया 6 हजार 256 लाभार्थियों के खातों में कुल 1 करोड़ 87 लाख 86 हजार की धनराशि का डिजिटल हस्तांतरण*

*बाल विकास मंत्री रेखा आर्या ने मुख्यमंत्री वात्सल्य योजना के तहत मार्च 2023 के लाभार्थियों के खातों में किया धनराशि का किया हस्तांतरण*

 

 

*देहरादून*:आज महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्या ने यमुना कॉलोनी स्थित अपने शासकीय आवास पर “मुख्यमंत्री वात्सल्य योजना” के अंतर्गत माह मार्च-2023 के लाभार्थियों के खातों में पीएफएमएस(P.F.M.S.)के माध्यम से कुल 6 हजार 256 लाभार्थियों के खातों में कुल 1 करोड़ 87 लाख 86 हजार की धनराशि का डिजिटल हस्तांतरण किया।बता दे कि मुख्यमंत्री वात्सल्य योजना के तहत कोविड-19 महामारी एवं अन्य बीमारियों से माता/पिता/संरक्षक की मृत्यु के कारण जन्म से 21 तक के प्रभावित बच्चों को प्रतिमाह 3 हजार रुपये की सहायता राशि प्रदान की जाती है।

यह भी पढ़ें 👉  बाल अधिकार आयोग के सदस्य योगेश रजवार ने विद्यार्थियों और अभिभावकों से किया संवाद

 

 

 

उन्होंने कहा कि हमारे बच्चों को यह चिंता करने की जरूरत नही है कि अब उनका क्या होगा क्योंकि वह स्वयं एक अभिवावक के रूप में उनके साथ खड़ी है। उनका प्रयास रहेगा कि हर बच्चे को इसका लाभ मिले इसके लिए सभी अधिकारियों को निर्देशित भी किया गया है और सभी को अपनी जिम्मेदारी का बखूबी पालन करने को भी कहा गया है। उन्होंने कहा कि योजना के तहत अनाथ बच्चों को 21 वर्ष की आयु तक प्रतिमाह तीन हजार रुपये की आर्थिक सहायता महिला सशक्तीकरण एवं बाल विकास विभाग के जरिये दी जा रही है, साथ ही ऐसे बच्चों के लिए निःशुल्क शिक्षा, खाद्य सामग्री, कौशल विकास, स्वास्थ्य सुविधा, शासकीय सेवाओं में क्षैतिज आरक्षण समेत अन्य प्रविधान भी किए गए हैं। महिला सशक्तीकरण एवं बाल विकास विभाग की ओर से ऐसे बच्चों को आर्थिक सहायता भी दी जा रही है।

यह भी पढ़ें 👉  वन्यजीव कॉरिडोर एवं ग्रामीण सुरक्षा के मुद्दे पर त्वरित कार्रवाई की मांग।

 

 

 

इस अवसर पर मुख्य परीवीक्षा अधिकारी मोहित चौधरी, उपनिदेशक विक्रम सिंह, नोडल अधिकारी श्रीमती आरती बलोदी, प्रोजेक्ट मैनेजर श्रीमती प्रीति उपाध्यक्ष जी सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें 👉  सचिवालय में ईएफसी की बैठक संपन्न, कई महत्वपूर्ण विभागीय प्रस्तावों को मिली मंजूरी की संस्तुति

ख़बर शेयर करें -

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *