लापरवाही की भेंट चढ़ रही निर्दोष जानें, संबंधित विभागो पर पर उठे सवाल,  अवैध वाहन दौड़ रहे बेखौफ।

लापरवाही की भेंट चढ़ रही निर्दोष जानें, संबंधित विभागो पर पर उठे सवाल,  अवैध वाहन दौड़ रहे बेखौफ।

लापरवाही की भेंट चढ़ रही निर्दोष जानें, संबंधित विभागो पर पर उठे सवाल,  अवैध वाहन दौड़ रहे बेखौफ।

 

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

 

रामनगर।
एनएच-309 पर चिल्किया के पास हुए ताज़ा सड़क हादसे में बाइक सवार की मौत ने परिवहन विभाग और एआरटीओ की लापरवाही को एक बार फिर उजागर कर दिया है।

यह भी पढ़ें 👉  ओखलकांडा के स्कूल में बच्चों से मारपीट का मामला गरमाया, बाल संरक्षण आयोग ने लिया कड़ा संज्ञान, 10 दिन में मांगी जांच रिपोर्ट।

ग्रामीणों का कहना है कि तेज़ रफ्तार और बिना फिटनेस वाले वाहन सड़कों पर धड़ल्ले से दौड़ रहे हैं, लेकिन विभाग और एआरटीओ की ओर से इन पर किसी तरह की ठोस कार्यवाही नहीं हो रही।

यह भी पढ़ें 👉  बनभूलपुरा में नशा तस्करी पर पुलिस का बड़ा प्रहार, 50 नशीले इंजेक्शनों के साथ 21 वर्षीय युवक गिरफ्तार।

लोगों का आरोप है कि बोलेरो, मैक्स और ट्रैक्टर-ट्रॉली जैसे वाहन अवैध रूप से संचालित हो रहे हैं, मगर चेकिंग के नाम पर केवल बाइक सवारों को ही निशाना बनाया जाता है।

स्थानीय लोगों ने मांग की है कि विभाग सड़क पर उतरकर वास्तविक कार्रवाई करे, ताकि निर्दोष लोगों की जानें हादसों की भेंट न चढ़ें।

यह भी पढ़ें 👉  SSP मंजूनाथ टीसी की सख्ती का दिखा असर, नैनीताल पुलिस ने 55.25 लाख के 250 गुमशुदा मोबाइल बरामद कर लौटाई लोगों की मुस्कान।

👉 बड़ा सवाल यह है कि क्या एआरटीओ और परिवहन विभाग सिर्फ़ औपचारिक चेकिंग अभियान चलाकर हादसों पर पर्दा डालते रहेंगे, या फिर इन पर सख्त कार्रवाई होगी?