कलयुगी पिता ने सड़क पर अपने 3 साल के मासूम को पटक कर कर दी हत्या, पुलिस ने बिना समय गंवाए आरोपित पिता को किया गिरफ्तार।

ख़बर शेयर करें -

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

 दरभंगा-  बिहार के दरभंगा जिले से पिता द्वारा अपने ही बच्चे की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। हैरानी की बात यह है कि आरोपित इससे पहले भी अपनी एक बेटी की हत्या कर चुका है। आरोपित पिता की क्रूरता की कहानी सुन मौके पर पहुंची पुलिस भी अवाक रह गई। पुलिस ने बिना समय गंवाए आरोपित पिता को दबोच लिया।

यह भी पढ़ें 👉  मेला शुरू होने से पहले मैदान में उतरे आईजी और एसएसपी, कैंची धाम की हर व्यवस्था पर पैनी नजर"

 

 

 

घटना जिले के घनश्यामपुर थाना क्षेत्र के आसी गांव की है। थानाध्यक्ष अजीत कुमार ने बताया कि आरोपित मो. एजाजुल अपने तीन साल के बेटे को लेकर बाहर गया था। इसी दौरान सड़क पर उसने बच्चे को पटक दिया। फिर खून से लथपथ अवस्था में बेटे को लेकर घर की तरफ आ रहा था। इसी दौरान ग्रामीणों को उसपर संदेह हुआ। तब तक बच्चे की मौत हो चुकी थी। आनन-फानन में बच्चे को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया।

यह भी पढ़ें 👉  "बाइक चोरी के बादशाह गिरफ्तार, पुलिस ने बरामद किया खजाना"

 

 

 

मामले को लेकर आरोपित मो. एजाजुल की बहन रेहाना खातून के आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। स्वजन ने पुलिस को बताया कि मो. एजाजुल ने अपने तीन साल के बेटे अबू बकर की हत्या की है। अबू की मां शबाना खातून और दादी गुलेशा दहाड़ मारकर रो रही थी। गुलेशा ने पुलिस को बताया कि उनका बेटा पोते अबू को अपने साथ सोमवार को कहीं ले गया था। फिर उसकी हत्या कर दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *