*श्री केदारनाथजी मार्ग पर ग्लेशियर आने से अवरुद्ध हुए मार्गों को SDRF कड़ी मेहनत से खोलकर यात्रियों की मदद।

ख़बर शेयर करें -

अमित नौटियाल  – संवाददाता

चारधाम यात्रा के दृष्टिगत श्रद्धालुओं की सहज, सुगम व सुरक्षित यात्रा हेतु SDRF टीमें संवेदनशील स्थानों पर मुस्तेद है। यात्रा आरम्भ होने के उपरांत SDRF टीमों द्वारा जहां एक ओर अस्वस्थ, असक्षम, दिव्यांगों, बुजुर्गों, महिलाओं इत्यादि को सुगमतापूर्वक दर्शन कराने में सहयोग किया जा रहा है वही आवश्यक्तानुसार प्राथमिक उपचार भी उपलब्ध कराया जा रहा है। श्रीकेदारनाथ मार्ग पर कल दिनाँक 04 मई 2023 को लिनचोली से आगे भैरव ग्लेशियर व कुबेर ग्लेशियर पर पहाड़ी से अत्यधिक बर्फ आने के कारण मार्ग अवरुद्ध हो गया था। मौके पर उपस्थित इंस्पेक्टर अनिरुद्ध भंडारी, SDRF के नेतृत्व में SDRF टीमों द्वारा सूझ बूझ व कार्यकुशलता से त्वरित कार्यवाही करते हुए फावड़े व बेल्चों की सहायता से अवरुद्ध मार्ग को खोलना आरम्भ किया। काफी देर की कड़ी मशक्कत के बाद बर्फ को काट- काटकर हटाया व श्रद्धालुओं के सुगमतापूर्वक आवागमन के लिए रास्ता खोल दिया गया।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री धामी ने किया डॉ. अंबेडकर जिला विज्ञान संग्रहालय का लोकार्पण, कंडोलिया महोत्सव को मिलेगा राजकीय स्वरूप।

 

 

 

SDRF द्वारा अपने पर्यवेक्षण में श्रद्धालुओं को सुरक्षित पार कराया जा रहा था कि इसी बीच पुनः ग्लेशियर आने से मार्ग दुबारा बाधित हो गया। SDRF टीमों द्वारा फिर से मोर्चा संभालते हुए युद्ध स्तर पर मार्ग को खोलने का कार्य किया जाने लगा। SDRF जवानों द्वारा अत्यधिक कर्मठता, जुझारूपन व समपर्ण का परिचय देते हुए अपने अथक प्रयासों से पुनः यात्रा मार्ग को खोल दिया गया।

यह भी पढ़ें 👉  ऋषिकेश में ट्रैफिक व्यवस्था बेपटरी, चंद्रभागा पुल पर पुलिस नदारद, घंटों जाम में फंसे लोग, जाम के बीच घुसा सांड, मची अफरा-तफरी; ऋषिकेश की व्यवस्था पर उठे सवाल।

 

 

 

SDRF टीम द्वारा आने वाले सभी श्रद्धालुओं को सतर्कतापूर्वक सुरक्षित मार्ग पार कराया गया। ग्लेशियर आने से पैदल मार्ग का सुरक्षा बैरियर क्षतिग्रस्त होने पर #SDRF द्वारा रस्सियों से वैकल्पिक बैरियर बनाकर यात्रियों को सुरक्षा प्रदान की गई। चूँकि यात्री रात के अंधेरे में भी लगातार आ रहे थे तो SDRF द्वारा रात भर मौक़े पर तैनात रहकर रास्ते से बर्फ को हटाया व लगभग 10 हजार से अधिक श्रद्धालुओं को सुरक्षित मार्ग पार कराया गया।

 

यह भी पढ़ें 👉  *🚩 बाबा के दरबार में उमड़ा जनसागर' — कैंची धाम में 36 हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन* *खचाखच भरे मेला क्षेत्र में SSP NAINITAL डॉ. मंजूनाथ टीसी ने खुद संभाली सुरक्षा, यातायात और व्यवस्थाओं की कमान*

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *