दर्दनाक सड़क हादसा अनियंत्रित होकर बस पुल से नीचेजा गिरी 24 यात्रियों की मौत अन्य घायल।

ख़बर शेयर करें -

उधम सिंह राठौर – प्रधान सम्पादक

मध्यप्रदेश के खरगोन जिले में एक बस के पुल से नीचे गिरने से 24 यात्रियों की मौत हो गई। हादसा इतना भीषण था कि 15 लोगों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। मृतकों में नौ महिलाएं, नौ पुरुष और तीन बच्चे शामिल हैं। मृतक खरगोन और बड़वानी के बताए जा रहे हैं। बस श्रीखंडी से इंदौर जाने के लिए रवाना हुई थी। सभी यात्री हंसी-खुशी अपने परिवार वालों के साथ यात्रा कर रह थे।

 

 

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर के टेढ़ा गांव में हाथी का कहर, महिला पर जानलेवा हमला।

 

लेकिन खरगोन-ठीकरी मार्ग से गुजरते वक्त अचानक अनियंत्रित होकर बस बोराड़ नदी पर बने 50 फीट ऊंचे पुल से नीचे जा गिरी। हादसे के वक्त 45 से ज्यादा यात्री बस में सवार थे।हादसे का शिकार बस मां शारदा ट्रैवल्स की है जिसका नंबर MP10 P7755 है। बस सुबह के वक्त खरगोन के श्रीखंडी से रवाना हुई थी, जो कि डोंगरगांव और दसंगा के बीच सुबह करीब नौ बजे हादसे का शिकार हुई।

 

 

हादसे की वजह पहले बस की तेज रफ्तार को माना जा रहा था, लेकिन प्रारंभिक जांच में बस की रफ्तार तेज होने की बात से इंकार किया जा रहा है। बस फिटनेस टेस्ट में भी फिट पाई गई है। बताया जा रहा है कि संकरा पुल होने की वजह से बस की रफ्तार ज्यादा तेज नहीं थी, शायद चालक को झपकी आने की वजह से ये हादसा हुआ है। हालांकि हादसे की सही वजह अब तक सामने नहीं आई है। बोराड़ नदी सूखी थी, पुल से नीचे नदी के धरातल की गहराई करीब 50 फीट थी। बस अचानक रेलिंग तोड़ते हुए तेज झटके के साथ नीचे गिरी। बस के गिरते ही घटनास्थल पर चीख पुकार मच गया।

यह भी पढ़ें 👉  सड़क पर बिखर गया परिवार का सपना, रामनगर हादसे में एक की मौत, दो गंभीर घायल।

 

 

घायल अपने परिजनों की सांसे टटोल रहे थे। जैसे ही आसपास के ग्रामीणों को हादसे की सूचना मिली उन्होंने पुलिस को जानकारी दी और तत्काल मदद के लिए मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों ने एंबुलेंस का इंतजार न करते हुए घायलों को अपने वाहनों से अस्पताल पहुंचाया। बाद में करीब सात एंबुलेंस की मदद से घायलों को नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया। फिलहाल गंभीर घायलों को इंदौर रेफर किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *