2 दिन से लापता नाबालिग छात्र की बरामदगी को लेकर पूर्व सैनिकों ने किया रामनगर कोतवाली का घेराव।

उधम सिंह राठौर –  प्रधान संपादक

 

 

 

रामनगर के मोहल्ला भरतपुरी निवासी परवीन मेवाड़ी का 15 वर्षीय पुत्र मयंक जो कक्षा 9 का छात्र है, बताया जाता है कि 8 अप्रैल की शाम को वह घर से बिना बताए अचानक रहस्यमय परिस्थितियों में लापता हो गया, मामले में पुलिस द्वारा लापता छात्र की गुमशुदगी भी दर्ज कर ली गई थी, 2 दिन तक लापता छात्र की बरामदगी ना होने पर पूर्व सैनिकों ने कोतवाल से लापता छात्र को सकुशल बरामद करने की मांग की।

यह भी पढ़ें 👉  रेलवे भूमि अतिक्रमण मामले में सुप्रीम सुनवाई से पहले नैनीताल पुलिस अलर्ट।

2 दिन से लापता नाबालिग छात्र की बरामदगी को लेकर पूर्व सैनिकों ने किया रामनगर कोतवाली का घेराव।

 

 

मामले में लापता छात्र के पिता रामनगर में स्थित आर्मी कैंटीन में नौकरी करते हैं तथा पूर्व सैनिक हैं उन्होंने पुलिस प्रशासन से अपने लापता पुत्र को शीघ्र बरामद करने की मांग की है।

यह भी पढ़ें 👉  जहाँ ठगों का खेल खत्म, वहीं SSP डॉ. मंजुनाथ टीसी का एक्शन शुरू ,सटीक रणनीति से अंतर्राष्ट्रीय साईबर सिंडिकेट ध्वस्त, मुख्य सरगना राहुल यादव सहित 6 गिरफ्तार दो नाबालिक संरक्षण में, 11 मोबाइल, 12 सिम, 24 एटीएम, लैपटॉप, चेकबुक, पासबुक और लाखो की धनराशि बरामद।

 

 

वही मामले में कोतवाल अरुण कुमार सैनी ने बताया कि रामनगर में लगे सभी सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने के बाद लापता छात्र की कोई भी लोकेशन नहीं मिली है. उन्होंने बताया कि इस संबंध में पुलिस की टीमो को बढ़ाने के साथ ही एक्सपर्टो को बुला लिया गया है।

kj
tara