बारात में शामिल युवकों ने नशे में धुत होकर दस वर्षीय बच्ची के साथ किया दुष्कर्म, थानाध्यक्ष ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

ख़बर शेयर करें -

उधम सिंह राठौर – प्रधान सम्पादक

नियामताबाद के अलीनगर थाना के एक गांव में बुधवार की रात आई बारात में शामिल युवकों ने नशे में धुत होकर दस वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म किया। बच्ची घर के बाहर चारपाई पर सोई हुई थी। माता-पिता और परिजन बारात देखने गए थे। लौटने के बाद बच्ची ने आपबीती बताई तो परिवार के लोग सन्न रह गए।

यह भी पढ़ें 👉  ऑपरेशन प्रहार के तहत बड़ी कार्रवाई, लंबे समय से फरार वारंटी गिरफ्तार

 

 

अलीनगर थाना क्षेत्र के एक गांव में बुधवार की देर रात बारात आई थी। परिवार के लोग बरात देखने गए थे। बच्ची घर के बाहर चारपाई पर सोई हुई थी। इस दौरान उसके घर के पास ही दो बराती व तीन ग्रामीण शराब पी रहे थे।

यह भी पढ़ें 👉  कुंभकरण की नींद” सोता रहा पर्यटन विभाग, Vow Resort पर पर्यावरण नियम तोड़ने और गांव को जहरीला बनाने के आरोप। नाले में सीवर, रात 2 बजे तक DJ, Vow Resort पर मेहरबान पर्यटन विभाग के खिलाफ ग्रामीणों का फूटा गुस्सा।

 

 

आरोप है कि जिनमें से एक युवक ने बच्ची के साथ दुष्कर्म किया। परिजन जब वापस लौटे तो बच्ची रोने लगी। उसने पूरी घटना की जानकारी परिवार वालों को दी। इसके बाद तो स्वजन के पैरों तले जमीन खिसक गई।

यह भी पढ़ें 👉  बकरीद पर्व पर सुरक्षा के अभेद्य इंतजाम, चप्पे-चप्पे पर पुलिस, PAC और QRT तैनात।

 

 

परिजनों ने इसकी शिकायत अलीनगर पुलिस से की। अलीनगर थानाध्यक्ष शेषधर पांडेय ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। बच्ची का मेडिकल कराकर दोषियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी। इस मामले में पुलिस गांव के चार लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ करती रही।

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *