अवैध अतिक्रमण के विरुद्ध उधमसिंहनगर पुलिस की सख्त कार्यवाही जारी, गदरपुर क्षेत्र में अतिक्रमण कर रह रहे लोगों को हटाया।

शादाब हुसैन  – संवाददाता

*वर्तमान में राष्ट्रीय राजमार्ग व राज्य राजमार्ग के किनारे अतिक्रमण हटाए जाने के संबंध में श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक उधमसिंहनगर महोदय द्वारा जनपद के समस्त थाना प्रभारियों को अतिक्रमण के विरुद्ध अभियान चलाकर प्रभावी कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया था। अभियान के तहत उधमसिंहनगर पुलिस द्वारा अतिक्रमण के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही करते हुए गदरपुर पुलिस द्वारा चकरपुर क्षेत्र में सरकारी भूमि में लगे 11 टेंट हटाए गए।

यह भी पढ़ें 👉  रुद्रप्रयाग में 156 करोड़ की पुल-सुरंग परियोजना का ट्रायल शुरू, जल्द होगा लोकार्पण; केदारनाथ-बदरीनाथ जाने वाले यात्रियों को मिलेगी जाम से राहत।

 

 

जिसमें 60-70 घुमक्कड़ प्रजाति के लोगों द्वारा सरकारी भूमि में अवैध रूप से रह रहे थे। जिनके टेंट हटाकर सरकारी भूमि को अतिक्रमण से मुक्त कराया गया।*

यह भी पढ़ें 👉  महर्षि वाल्मीकि प्रकटोत्सव में सीएम धामी का बड़ा ऐलान, पर्यावरण मित्रों के मानदेय पर जल्द होगी बैठक।

 

 

*अतिक्रमण के विरुद्ध उधमसिंहनगर पुलिस की कार्यवाही आगे भी रहेगी जारी…..