कर्नाटक में विधानसभा चुनाव में काँग्रेस की प्रचंड जीत पर आतिशबाजी एंव मिठाई वितरण करके मनाया जश्न

उधम सिंह राठौर – प्रधान सम्पादक

रामनगर। कर्नाटक विधानसभा चुनाव में काँग्रेस पार्टी की प्रचण्ड जीत पर काँग्रेसजनों ने एकत्रित होकर जोरदार नारेबाजी के साथ एक- दूसरे को मिठाईयाँ खिलाकर एंव आतिशबाजी जलाकर हर्ष व्यक्त किया। पूर्व विधायक रणजीत रावत ने कहा कि कर्नाटक में काँग्रेस पार्टी की बड़ी जीत भविष्य के लिए शुभ संकेत हैं। कर्नाटक विधानसभा चुनाव में जिस प्रकार से सांप्रदायिकता एंव जातिवाद का जहर भाजपा ने घोला था। उसका मुँहतोड़ जवाब कर्नाटक की जनता ने अपने मत से दिया हैं। 2024 लोकसभा चुनाव में केन्द्र की मोदी सरकार का पतन निश्चित हैं।

 

उन्होंने कहा कि आज देश में जिस प्रकार से जनता में भय , मँहगाई, बेरोजगारी ऒर भष्ट्राचार एंव धर्मनिरपेक्षता को कमजोर करके सांप्रदायिकता का घिनॊना खेल खेलने वालों के मुँह में कर्नाटक विधानसभा चुनाव का परिणाम जोरदार तमाचे का स्पष्ट संदेश हैं। देश की जनता रसोई गॆस की वृद्धि, मँहगाई एंव युवा तबका बेरोजगारी से त्रस्त है। लेकिन केन्द्र की भाजपा सरकार झूठे नारों के छदम छल से देश की जनता की भावनाओं से खेल खेलकर जनता का शोषण कर रही हैं। जिसका सही जवाब कर्नाटक की जनता ने अपने मत के संदेश से स्पष्ट जता दिया हैं।

यह भी पढ़ें 👉  12 सूत्रीय मांगों को लेकर एआरटीओ कर्मचारियों का प्रदर्शन, चरणबद्ध आंदोलन जारी।

 

 

उन्होंने कहा कि कर्नाटक की जनता ने 2024 लोकसभा चुनाव में काँग्रेस पार्टी की केन्द्र में वापसी का बड़ा संकेत हैं। देश की जनता सांप्रदायिकता का जहर घोलने को सत्ता से उखाड़ फॆकने के लिए संकल्प बना चुकी हैं,कर्नाटक की जनता ने अपने मन की बात करने वाले देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अपने मन की बात खुलकर मत देकर कह दी हैं। रणजीत रावत ने कहा कि कर्नाटक चुनाव में काँग्रेस पार्टी की विजय भाजपा सरकारों के पतन का आगाज हैं।

यह भी पढ़ें 👉  अपराधियों पर कहर, साइबर ठगों पर प्रहार! SSP NAINITAL डॉ. मंजुनाथ टीसी की सटीक रणनीति से अंतर्राष्ट्रीय साइबर सिंडिकेट का खेल खत्म, 05 करोड़ की ठगी में लिप्त, नैनीताल पुलिस, SOG व साइबर सेल की संयुक्त कार्रवाई में सरगना समेत 6 गिरफ्तार, 2 किशोर संरक्षण में, भारी मात्रा में मोबाइल, 12 सिम, चेक बुक, आईपैड सहित कई सामग्री बरामद।

 

 

उन्होंने कहा कि जिस प्रकार से कर्नाटक की जनता ने देश में बेताहाशा मँहगाई, बेरोजगारी, केन्द्र की मोदी सरकार के कुशासन का जवाब दिया हैं। ऎसा ही जवाब आने वाले लोकसभा चुनाव में देश की जनता पुनः देकर केन्द्र में काँग्रेस पार्टी की सरकार बनेगी। देश की एकता एंव अखंडता ऒर धर्मनिरपेक्षता को चोट पँहुचाने वाली भाजपा को करारा जवाब कर्नाटक की जनता ने दिया हैं।

यह भी पढ़ें 👉  कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा ने की शहरी विकास, जलागम और पर्यावरण विभाग की समीक्षा, विकास कार्यों में तेजी के निर्देश।

 

कार्यक्रम में चेयरमैन हाजी मोहम्मद अकरम नगर अध्यक्ष भवन शर्मा ब्लॉक अध्यक्ष देशबंधु रावत, नगर अध्यक्ष महिला कांग्रेस ललिता उपाध्याय, उमाकांत ध्यानी, छात्र संघ सचिव धीरज रावत, वरिष्ठ महिला कांग्रेस जन धनेश्वरी घिड़ियाल, प्रदेश महामंत्री महिला कांग्रेस सुमन जोशी, प्रदेश उपाध्यक्ष महिला कांग्रेस हरिप्रिया सती, सभासद मोहम्मद अजमल, ताइफ खान, गोपाल रावत, नवीन सनवाल, पंकज पांडेय, धीरज उपाध्याय, कमल नेगी, कमल तिवारी, धीरज ढोढियाल, अनुभव बिष्ट, ललित कड़ाकोटी, नज़ाकत अली, जावेद खान, महेन्द्र रावत, मोईन खान, लईक अहमद, अमित चंद्रा, चांद खान, ओम प्रकाश आर्यवंशी, विक्रम भट्ट, दीपू सिंह, मोहम्मद मुजीब, सुमित तिवारी, धीरज सती, विनय पडलिया आदि मौजूद थे।

kj
tara