शादी के दौरान बारातियों का स्वागत घोड़ी डांस से करना घरातियों को पड़ा महंगा, जिसके बाद घराती और बारातियों के बीच जमकर हूई मारपीट।

उधम सिंह राठौर – प्रधान सम्पादक

रायबरेली: शादियों का सीजन चल रहा है. खुशियों के माहौल के बीच कभी दूल्हा दुल्हन तो कभी घराती और बारातियों के बीच वाद-विवाद और मारपीट की खबरें भी खूब सामने आती हैं। ऐसा ही एक मामला यूपी के रायबरेली जिले से सामने आया है. जहां शादी के दौरान बारातियों का स्वागत घोड़ी डांस से करना घरातियों को महंगा पड़ गया. जिसके बाद घराती और बारातियों के बीच जमकर मारपीट हुई।.

यह भी पढ़ें 👉  SSP मंजूनाथ टी.सी. का त्वरित एक्शन, CCTV की मदद से बुजुर्ग का खोया बैग बरामद।

 

 

दरअसल पूरा मामला लालगंज कोतवाली के जगतपुर भिचकौरा गांव का है. यहां राजाराम पासी के यहां उसकी बेटी की बारात आई थी. शादी को लेकर घर में खुशियों का माहौल था, बताया जा रहा कि यहां नशे में डांस करते बाराती दुल्हनिया के द्वार पर पहुंचे तो घरातियों ने उनके स्वागत में घोड़ी डांस शुरू कर दिया. बारातियों को घोड़ी की वजह से खुद के डांस में खलल पड़ता नज़र आया तो मारपीट पर उतारू हो गए।

यह भी पढ़ें 👉  "पहले हत्या, फिर आत्महत्या की कहानी! रामनगर में नवविवाहिता की मौत के मामले में पति समेत चार गिरफ्तार”

 

 

 

बाराती घराती के बीच मारपीट शुरू हुई तो घोड़ी बिदक कर सरपट दौड़ ली और इधर दोनों के बीच जमकर हाथापाई होती रही. इसी बीच किसी ने 112 डायल किया तो मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले को संभाला. पुलिस ने अपनी मौजूदगी में विवाह संपन्न कराया और दोनों पक्षों की मिन्नत के बाद कानूनी कार्रवाई नहीं की. हालांकि प्रभारी लालगंज शिवशंकर सिंह का कहना है कि इसके बावजूद कोई पक्ष तहरीर देता है तो कार्रवाई होगी.

यह भी पढ़ें 👉  बाइक-स्कूटी की जोरदार टक्कर, 21 वर्षीय युवक गंभीर; मौके पर पहुंचे एसपी सिटी।

 

 

घराती पक्ष के राजेश कुमार ने बताया कि वह जगतपुर का रहने वाला है. बारात में मारपीट हुई है, जब मैं बचाने गया तो मेरे साथ भी मारपीट की गई. फिलहाल पूरा मामला क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है।