करंट लगने से देवर-भाभी की मौत, मौके पर पुलिस ने पहुंच कर शूरू की जांच पड़ताल।

 उधम सिंह राठौर – प्रधान सम्पादक

अयोध्या जिले के इनायत नगर थाना क्षेत्र के ग्राम उछाहपाली मजरे पूरे कुर्मी में बुधवार देर रात करंट लगने से देवर और भाभी की मौत हो गई। परिजनों की सूचना पर मौके पर पुलिस पहुंच कर जांच पड़ताल कर रही है। इनायतनगर इंस्पेक्टर नीरज सिंह ने बताया कि बुधवार देर रात विवाह के पूर्व होने वाले गायन कार्यक्रम में पहनने के लिए बहू खुशबू तिवारी (28) पत्नी आशीष तिवारी कमरे में लोहे की आलमारी से कपड़ा निकालने गई थी।आलमारी में लगी लाइट का तार कहीं कट गया था जिसकी वजह से पहले से ही आलमारी में करंट आ गया था और वह आलमारी से चिपक गई।

यह भी पढ़ें 👉  खाद्य प्रतिष्ठानों पर चला आकस्मिक निरीक्षण अभियान, 07 खाद्य पदार्थों के नमूने जांच के लिए भेजे।

 

 

 

थोड़ी देर बाद जब महिला जमीन पर गिरी तो उसकी आवाज महिला के देवर सुनील तिवारी (25) पुत्र प्रमोद तिवारी ने सुना और वह महिला को उठाने लगा। इस दौरान उसका शरीर भी आलमारी से छू गया और उसे भी करंट ने अपनी गिरफ्त में ले लिया।

यह भी पढ़ें 👉  चलती विवेचना पर भ्रामक दुष्प्रचार पड़ा भारी, नैनीताल पुलिस ने जारी किया कड़ा नोटिस, तथ्यहीन और भ्रामक पोस्ट पर नैनीताल पुलिस की सख्ती, देहरादून के X हैंडल से मांगा जवाब।

 

 

 

चीख-पुकार सुनकर पहुंचे परिजनों ने बिजली आपूर्ति बंद करके दोनों को करंट से छुड़ाया और मिल्कीपुर सीएचसी पहुंचाया।हां डॉक्टर ने दोनों को गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला चिकित्सालय में डाक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने बताया कि तीन दिन बाद सोमवार को सुनील की शादी थी। शादी के पहले ही परिवार पर दुख का पहाड़ टूट गया और परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।

यह भी पढ़ें 👉  पहले बने थे शेर, अब बने बिल्ली, बीच सड़क डंडे लहराकर दहशत फैलाने वालों पर SSP मंजुनाथ का शिकंजा 15 चिन्हित, 08 बालिगों पर कार्रवाई, 07 नाबालिगों की काउंसलिंग, परिजनों पर भी कार्रवाई, वाहन सीज SSP का दो टूक संदेश—“गुंडागर्दी, हुड़दंग और अराजकता बर्दाश्त नहीं, कानून तोड़ोगे तो कार्रवाई भारी पड़ेगी।

 

 

मृत महिला खुशबू तिवारी का एक पांच साल का बेटा आरुष है। जो बार-बार मां के पास पहुंचकर मां को बुलाने की कोशिश कर रहा है। यह नजारा देखकर लोगों के आंखों से आंसू निकल जा रहे हैं। इनायतनगर इंस्पेक्टर नीरज सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है।

kj
tara