एक युवक की बीच सड़क कर दी निर्मम हत्या, सिर काटकर ले गये दरिंदे, हत्यारे की तलाश में पुलिस ने की नाकाबंदी।

ख़बर शेयर करें -

उधम सिंह राठौर – प्रधान सम्पादक

जालौर राजस्थान के जालोर जिले से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। 25 साल के एक युवक की बीच सड़क निर्मम हत्या कर दी गई। जिस जगह हत्या की गई वह रिहायशी इलाका है। उसकी लाश आज सवेरे उसके घर से कुछ दूरी पर सड़क पर पड़ी मिली। लाश देखकर लोगों के रोंगटे खड़े हो गए। लाश के सिर नहीं था। धड़ से खून लगातार बहे जा रहा था। परिवार के लोगों को जानकारी मिली तो वे मौके पर पहुंचे और पुलिस को लाश नहीं उठाने दी। मामला जालौर जिले के आहोर थाना इलाके का है।

 

 

आहोर पुलिस ने बताया कि पादरली गांव का रहने वाला किशोर सिंह भोमिया राजपूत कल रात अपने के बाहर अपनी बाइक पर बैठा था। इसी दौरान नजदीक ही रहने वाला सांकला राम भील वहां से गुजरा। उसके पास कुल्हाड़ी थी। उसे देखकर किशोर सिंह जैसे ही बाइक से उतर कर घर के अंदर जाने लगा , सांकला राम ने उसकी पीठ पर कुल्हाड़ी से वार कर दिया। वह सड़क पर गिर गया। उसके बाद सांकलाराम ने उसके गले पर तीन बार कुल्हाड़ी से वार किया और बाल पकड़कर उसका सिर उसके धड़ से अलग कर दिया। उसके बाद कटे हुए सिर को बालों से पकड़कर वह अपने साथ ले गया और उसे करीब डेढ़ सौ मीटर दूर फेंक दिया।

यह भी पढ़ें 👉  होली से पहले मिलावटखोरों पर सख्ती, मिष्ठान प्रतिष्ठानों में हड़कंप 7 मिठाइयों के सैंपल सील।

 

 

 

इसकी सूचना जैसे ही देर रात तक पुलिस को लगी तो पूरे जिले में हड़कंप मच गया। लोग अपने अपने घरों में कैद हो गए। माहौल खराब ना हो इसलिए पूरे जिले का ही इंटरनेट बंद कर दिया गया है। पुलिस अफसरों का कहना है कि किशोर सिंह राजपूत की हत्या करने वाला हत्यारा परिवार समेत फरार है।

यह भी पढ़ें 👉  नशे की खेप लेकर घूम रहे थे तस्कर, चेकिंग में खुला राज, अल्टो कार से चरस के साथ चार युवक गिरफ्तार।

 

 

 

किशोर सिंह के माता-पिता दोनों की मौत हो चुकी है । उसका भाई दूसरे इलाके में रहता है। किशोर सिंह के घर में अकेला ही रहता था । लेकिन अब परिवार और समाज के लोग जुट गए हैं। उन्होंने पुलिस को लाश नहीं उठाने दी है। उनका कहना है जब तक हत्यारे के पूरे परिवार को गिरफ्तार नहीं किया जाएगा तब तक लाश को हाथ नहीं लगाने देंगे। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी परिवार को समझाने की कोशिश कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें 👉  मंजूनाथ टी सी ने उत्तराखंड उच्च न्यायालय की सुरक्षा व्यवस्थाओं का लिया जायजा, एंटी-सबोटाज चेकिंग तेज, सीसीटीवी ग्रिड और सुरक्षा ऑडिट के दिए सख्त निर्देश।

 

 

उधर हत्यारे के घर पर ताला लगा हुआ है। मोबाइल फोन बंद आ रहा है। शहर से बाहर निकलने वाले तमाम रास्ते पुलिस ने बंद कर दिए हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि किशोर सिंह छोटे-मोटे अपराध करता था, लेकिन उसकी गांव में किसी से कोई दुश्मनी कभी नहीं सुनी गई। सांखला राम ने उसकी हत्या क्यों कि इस बारे में किसी के पास कोई जवाब नहीं है। फिलहाल आरोपियों की तलाश में छापे चल रहे हैं।

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *