पति के परदेस जाने से नाराज होकर  पत्नी ने तीन बच्चों के साथ कुएं में कूदकर दे दी अपनी जान।

पति के परदेस जाने से नाराज होकर  पत्नी ने तीन बच्चों के साथ कुएं में कूदकर दे दी अपनी जान। पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और तीनों शवों को बाहर निकाला।

 

उधम सिंह राठौर – प्रधान सम्पादक

प्रतापगढ़ – जिले में एक दर्दनाक घटना सामने आई है जहाँ एक महिला ने तीन बच्चों के साथ कुएं में छलांग लगाकर अपनी जान दे दी। ग्रामीणों ने महिला सहित तीनों बच्चों का शव कुएं में उतरता देखकर पुलिस को जानकारी दे. घटना के बाद पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई। मौके पर पहुंची पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम ने शवों को बाहर निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

यह भी पढ़ें 👉  *जेल परिसर में वारदात से पहले ही पुलिस का वार* *SSP डॉ. मंजूनाथ टी.सी. के निर्देश पर हल्द्वानी पुलिस ने समय रहते 03 आरोपियों को दबोचा* *जान से मारने की साजिश नाकाम, बड़ी घटना होने से पहले पुलिस ने कसा शिकंजा*

 

 

 

पूरी घटना कोहड़ौर कोतवाली इलाके के औरंगाबाद गांव की है। यहां सोहन लाल की पत्नी प्रमिला देवी (38) ने तीन बच्चों संग कुएं में कूदकर जान दे दी। यहां पहलवान वीर बाबा के धाम पर बने कुएं में गुरुवार सुबह ग्रामीणों ने एक महिला के साथ तीन मासूम बच्चों का शव देखा। बताया जा रहा है कि महिला पति के परदेस न ले जाने से नाराज थी।

यह भी पढ़ें 👉  समाज में वैमनस्य फैलाया तो खैर नहीं! SSP डॉ. मंजूनाथ टी.सी. का कड़ा एक्शन, आपत्तिजनक सोशल मीडिया पोस्ट पर युवक गिरफ्तार।

 

 

महिला पति के साथ रहना चाहती थी, एक दिन पहले पति परदेस चला गया था, जिससे महिला काफी नाराज थी. पति के जाने के दूसरे दिन ही महिला ने अपने तीनों बच्चों के साथ कुएं में कूदकर जान दे दी। मरने वाले बच्चों के नाम सलोनी (7), शिवांशु (5) और दिव्यांश (3) हैं।

 

 

 

जानकारी के मुताबिक, सोहनलाल कान से दिव्यांग है. वह गांव में ही मजदूरी करता है। सोहन की पत्नी प्रमिला देवी गुरुवार सुबह लगभग 6 बजे जाते हुए दिखी। कुछ देर बाद बच्चों के साथ उसका भी शव कुएं में मिला। मृतक महिला की ननद मनीषा ने बताया कि भाभी की मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी। घटना की जानकारी ग्रामीणों ने पुलिस को दी। मौके पर पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम ने चारों शवों को बाहर निकाला। सीओ सिटी करिश्मा गुप्ता ने बताया कि घटना की जानकारी मिली है. जांच की जा रही है।

kj
tara