एक कार अनियंत्रित होकर नदी में जा गिरी हादसे में तीन युवकों की हुई मौत, दो घायल।

 उधम सिंह राठौर – प्रधान सम्पादक

हिमाचल प्रदेश के शिमला जिले के रोहड़ू में एक सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई है। जबकि दो लोग घायल हुए हैं। जानकारी के अनुसार रोहड़ू के सीमा के समीप रामपुर की एक कार अनियंत्रित होकर पब्बर नदी में गिर गई। हादसे के समय पांच युवक कार में सवार होकर थाना चिड़गांव से शादी समारोह भाग लेने जा रहे थे।हादसे में तीन की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि दो घायलों को उपचार के लिए रोहड़ू अस्पताल लाया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  मालधन की सड़क पर भारी वाहनों का खेल खत्म! एआरटीओ पंकज श्रीवास्तव का सख्त एक्शन, 10 वाहन लौटाए, उल्लंघन पर कार्रवाई तय!

 

 

 मृतकों की पहचान श्रेय नेगी(18) पुत्र लेखराज नेगी गांव कराली रामपुर, ऋषभ(18) पुत्र रूप लाल गांव कोल रामपुर, और जयवीर(20) पुत्र मनी लाल गांव बरशील के रूप में हुई है।

यह भी पढ़ें 👉  प्रधानाचार्य पर तेल डालकर आग लगाने की धमकी से मचा हड़कंप, रामनगर में तीन युवकों पर मुकदमा दर्ज।

 

 

वहीं, करूण चौहान(20) पुत्र तारा चंद निवासी गोपालपुर व कार ड्राइवर रमन(22) को चोटें आई हैं। मामले की जांच एसएचओ थाना चिड़गांव अमित शर्मा की ओर से की जा रही है।