जिलाधिकारी युगल किशोर पंत ने बुद्धवार को तहसील खटीमा में स्थित ग्राम मझौला-1 के ढाकी क्षेत्र को देवहा नदी की बाढ़ से सुरक्षा हेतु सिंचाई तथा राजस्व विभाग के अधिकारियों के साथ निरीक्षण किया।

ख़बर शेयर करें -

उधम सिंह राठौर – प्रधान सम्पादक

खटीमा 31 मई 2023–जिलाधिकारी युगल किशोर पंत ने बुद्धवार को तहसील खटीमा में स्थित ग्राम मझौला-1 के ढाकी क्षेत्र को देवहा नदी की बाढ़ से सुरक्षा हेतु सिंचाई तथा राजस्व विभाग के अधिकारियों के साथ निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने देहवा नदी से बाढ़ सुरक्षा हेतु पिचिंग कार्य करने के निर्देश सिंचाई विभाग के अभियंताओं को दिए। जिलाधिकारी ने निर्देशित करते हुए कहा कि प्रभावी ढंग से बाढ़ सुरक्षा हेतु नदी को चेनालाइज किया जाए।

यह भी पढ़ें 👉  विद्युत कटौती और भारी बिलों को लेकर कॉर्बेट रिजॉर्ट्स जीएम एसोसिएशन में रोष, 10 दिन का अल्टीमेटम।

 

 

जिलाधिकारी ने नदी का वास्तविक प्रवाह क्षेत्र जानने हेतु राजस्व विभाग उत्तर प्रदेश के अधिकारियों के साथ ज्वाइंट सर्वे करने के निर्देश उप जिलाधिकारी को दिए। जिलाधिकारी ने कहा कि हमारी प्राथमिकता है कि बरसात के मौसम में पानी घरों में न जाए और खेत भी सुरक्षित बच जाएं। जिलाधिकारी ने क्षेत्रवासियों की सुरक्षात्मक दृष्टि से अच्छे स्थानों पर आवासीय पट्टे आवंटन हेतु कार्यवाही कराने के निर्देश भी उप जिलाधिकारी को दिए।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्य सचिव की अध्यक्षता में बैठक, विभिन्न प्रस्तावों पर लगी मुहर

 

 

जिलाधिकारी ने निरीक्षण के दौरान स्थानीय जनता से मुलाकात की और जन सामान्य की विस्तार से बात सुनी। क्षतेरवासियों ने नदी के पुराने प्रवाह तंत्र व वर्तमान प्रवाह तंत्र, बाढ़ व बाढ़ से होने वाले नुकसान के बारे में विस्तार से जानकारी दी।

यह भी पढ़ें 👉  भवन मानचित्रों की स्वीकृति में अनावश्यक देरी पर राज्यमंत्री ने जताई नाराजगी

 

इस दौरान उप जिलाधिकारी रविंद्र बिष्ट, तहसीलदार शुभांगनि, अधीक्षण अभियंता सिंचाई प्रमोद दीक्षित, अधिशासी अभियंता बीसी नैनवाल, सहायक अभियंता विमल वर्मा सहित क्षेत्रीय जनता उपस्थित थी।


ख़बर शेयर करें -

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *