*सोशल मीडिया पर शर्मनाक हरकत,📱 Facebook LIVE वीडियो हुआ वायरल* *पुलिस कप्तान मंजुनाथ टी.सी. का चला हंटर, महिला सुरक्षा के खिलाफ अपराध पर जीरो टॉलरेंस* *महिला सुरक्षा से खिलवाड़ करने वाले को दिखाया हवालात का रास्ता, मुकदमा दर्ज*

ख़बर शेयर करें -

*सोशल मीडिया पर शर्मनाक हरकत,📱 Facebook LIVE वीडियो हुआ वायरल*

*पुलिस कप्तान मंजुनाथ टी.सी. का चला हंटर, महिला सुरक्षा के खिलाफ अपराध पर जीरो टॉलरेंस*

*महिला सुरक्षा से खिलवाड़ करने वाले को दिखाया हवालात का रास्ता, मुकदमा दर्ज*

 

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

हल्द्वानी/नैनीताल। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. मंजुनाथ टी.सी. ने महिला सुरक्षा के दृष्टिगत सख्त रुख अपनाते हुए फेसबुक पर वायरल एक लाइव वीडियो का तत्काल संज्ञान लिया है। वीडियो में वाहन चलाते हुए अभद्र भाषा, गाली-गलौच तथा राह चलती महिलाओं पर अश्लील टिप्पणियां करते हुए एक व्यक्ति दिखाई दे रहा था।

यह भी पढ़ें 👉  कैंची धाम मेले के चलते भीमताल और बेतालघाट के स्कूलों में 15 जून को अवकाश घोषित।

वायरल वीडियो सामने आने के बाद एसएसपी ने प्रभारी निरीक्षक कोतवाली हल्द्वानी विजय मेहता को तत्काल कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए। निर्देशों के अनुपालन में कोतवाली हल्द्वानी पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए फेसबुक प्रोफाइल संचालक रक्षित शर्मा पुत्र ललित शर्मा, निवासी दमुवाढूगा के विरुद्ध एफआईआर संख्या 04/26, धारा 296 बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज किया। साथ ही आरोपी को धारा 172 बीएनएस के अंतर्गत पुलिस हिरासत में लिया गया।

यह भी पढ़ें 👉  🚨 "कैंची धाम में अनुशासनहीनता पर 02 पुलिस कर्मियों पर बड़ी कार्यवाही, SSP डॉ. मंजूनाथ टी.सी. ने दिया सख्त संदेश" 🔥 "वर्दी पहनकर अपराध करने वालों को नहीं मिलेगी ढाल, SSP का स्पष्ट ऐलान"

एसएसपी नैनीताल का कड़ा संदेश
एसएसपी डॉ. मंजुनाथ टी.सी. ने स्पष्ट किया कि जनपद नैनीताल पुलिस महिला सुरक्षा एवं सम्मान को लेकर पूरी तरह प्रतिबद्ध है। सोशल मीडिया या सार्वजनिक स्थानों पर महिलाओं के प्रति अभद्र भाषा, अश्लील टिप्पणी अथवा आपत्तिजनक आचरण किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। ऐसे कृत्यों में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध तत्काल और कठोर वैधानिक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

यह भी पढ़ें 👉  कुमाऊं में कानून व्यवस्था को और मजबूत बनाने पर मंथन, आईजी निवेदिता कुकरेती ने मंडलायुक्त दीपक रावत से की शिष्टाचार भेंट।

— मीडिया सैल, नैनीताल पुलिस