प्रेमिका ने अपने प्रेमी की दुपट्टे से गला घोट कर कर दी निर्मम हत्या।

ख़बर शेयर करें -

 उधम सिंह राठौर – प्रधान सम्पादक

लखीमपुर खीरी के फरधान क्षेत्र के कोरैय्या चमरू निवासी अमित की हत्या प्रेमिका ने दुपट्टे से गला कसकर की थी। इसकी पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हुई है। हत्या का कारण अमित और प्रेमिका रिंकी का एक-दूसरे पर शक करना बताया जा रहा है। पुलिस के मुताबिक, रिंकी के आजाद ख्याल होने की वजह से अमित उसे अंबाला से जबरन घर ले आया था। इससे नाराज रिंकी ने अमित के सोने पर उसके गले में दुपट्टे का फंदा कसकर मार डाला। पुलिस ने रिंकी के खिलाफ केस दर्ज कर शुक्रवार को उसे जेल भेज दिया।

यह भी पढ़ें 👉  ऑपरेशन प्रहार में बड़ी सफलता, बनभूलपुरा से 19 नशीले इंजेक्शन के साथ युवक गिरफ्तार।

 

कोरैया चमरू निवासी अमित कुमार बृहस्पतिवार की सुबह करीब आठ बजे अपनी प्रेमिका के साथ अंबाला (हरियाणा) से घर वापस आया था। करीब एक घंटे बाद ही उसका शव घर के अंदर पड़ा मिला था। गले में बंधे दुपट्टे का एक छोर चारपाई से बंधा था और रिंकी घर से गायब थी।

यह भी पढ़ें 👉  डीज़ल की कमी से जूझ रहे स्कूल, प्रशासन से लगाई गुहार।

 

 

शुक्रवार को पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गला दबाकर हत्या की पुष्टि हुई तो पुलिस ने रिंकी से कड़ाई से पूछताछ की। सख्ती से रिंकी टूट गई और उसने पुलिस के सामने गुनाह कबूल लिया। पुलिस ने मृतक अमित के पिता की तहरीर पर केस दर्ज कर प्रेमिका को गिरफ्तार कर लिया।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी में शराब दुकानों पर प्रशासन का शिकंजा, 12 दुकानों में मिली गड़बड़ी।

 

 

एसओ अनिल सैनी ने बताया प्रेमी की हत्या के आरोप में प्रेमिका को जेल भेजा गया है।

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *