केंद्रीय रक्षा एवं पर्यटन राज्यमंत्री एवं नैनीताल उधम सिंह नगर संसदीय क्षेत्र से सांसद अजय भट्ट ने पंतनगर एनेक्सी में जिले के अधिकारियों के साथ बैठक कर अतिक्रमण के नाम पर अनावश्यक नोटिस न देने के निर्देश दिए।

ख़बर शेयर करें -

उधम सिंह राठौर – प्रधान सम्पादक

केंद्रीय रक्षा एवं पर्यटन राज्यमंत्री एवं नैनीताल उधम सिंह नगर संसदीय क्षेत्र से सांसद अजय भट्ट ने पंतनगर एनेक्सी में जिले के अधिकारियों के साथ बैठक कर अतिक्रमण के नाम पर अनावश्यक नोटिस न देने के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि धार्मिक गतिविधियों की आड़ पर हुए अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश मुख्यमंत्री द्वारा दिए गए थे अधिकारी सरकार की मंसा को समझें उस अनुरूप काम करें।

यह भी पढ़ें 👉  तीन घंटे तक वाटर हॉल के पास डटी रही बाघिन, गार्जिया जोन में पर्यटकों को मिले रोमांचक दीदार।

 

 

भट्ट ने उधम सिंह नगर में जिला प्रशासन, वन विभाग, सिंचाई विभाग, लोक निर्माण विभाग सहित सिंचाई विभाग व अन्य अधिकारियों की बैठक पंतनगर एनेक्सी गेस्ट हाउस में की। इस दौरान भट्ट ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि अतिक्रमण के नाम पर अनावश्यक नोटिस न दिए जाएं श्री भट्ट ने कहा कि अमूमन यह देखा जा रहा है की विभिन्न विभागों के निचले स्तर के अधिकारियों द्वारा अनावश्यक रुप से पैनिक फैलाया जा रहा है जो लोग अतिक्रमण की जद में भी नहीं है उन्हें भी नोटिस देकर अनावश्यक परेशान करने जैसी शिकायतें उनके पास भी प्राप्त हुई हैं।

यह भी पढ़ें 👉  चोरी की बाइक पर फर्राटा, कमर में तमंचा... पुलिस ने एक झटके में किया खेल खत्म।

 

 

उन्होंने विभागों के अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा पूर्व में भी यह कहा गया है कि धार्मिक गतिविधियों की आड़ में हाल-फिलहाल में हुए अतिक्रमण को हटाया जाना है इस संबंध में अलग से शासनादेश भी जारी हुआ है बावजूद उसके अधिकारी सरकार की मंसा को समझते हुए कार्य करें। उन्होंने स्थानीय जनता और व्यापारियों को भी आश्वस्त किया है कि सरकार उन्हें किसी तरह की परेशानी नहीं होने देगी।

यह भी पढ़ें 👉  रसगुल्ले के डिब्बे में छिपा था 'सफेद जहर', पुलिस ने खोला नशे के खेल का राज। मिठास के पर्दे में चल रहा था नशे का धंधा, ऑपरेशन प्रहार में तस्कर गिरफ्तार।

 

 

बैठक में विधायक शिव अरोरा मुख्य विकास अधिकारी विशाल मिश्रा, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मंजू नाथ टी सी एसडीएम मनीष बिष्ट ,रुद्रपुर के मेयर रामपाल, तहसीलदार पूजा शर्मा, भाजपा जिला अध्यक्ष कमल जिंदल डीएफओ संदीप कुमार सांसद प्रतिनिधि विपिन जलहोत्रा सहित कई अधिकारी व कार्यकर्ता भी मौजूद रहे।

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *