-विकास खण्ड ओखलकांडा में मनरेगा योजना के अन्तर्गत कार्यों की प्रगति न्यून (न्यूनतम) रहने पर मुख्य विकास अधिकारी डा0 संदीप तिवारी ने गम्भीरता से लिया ।

रोशनी पाण्डेय – सह सम्पादक

भीमताल/नैनीताल 01 अक्टूबर -विकास खण्ड ओखलकांडा में मनरेगा योजना के अन्तर्गत कार्यों की प्रगति न्यून (न्यूनतम) रहने पर मुख्य विकास अधिकारी डा0 संदीप तिवारी ने गम्भीरता से लिया है।

यह भी पढ़ें 👉  विज्ञान शिक्षा में नवाचार की मिसाल बनीं डॉ. विजेता बिष्ट, राज्य स्तर पर मिला सम्मान।

 

डा0 तिवारी ने कनिष्ठ अभिंयता मनरेगा गोविन्द बर्गली, सौरभ मेहता एवं गौरव तिवारी द्वारा मनरेगा के प्राक्कलन समय पर तैयार नहीं करने विकास खण्ड मे चल रहे कार्यों के फोटोग्राफ जनपद स्तरीय गु्रप मे साझा नहीं करने तथा समय पर कार्यों की एम0बी0 ऑनलाइन नही करने को गम्भीरता से लिया है।

यह भी पढ़ें 👉  ऑरेंज अलर्ट के मद्देनजर डीएम ललित मोहन रयाल सख्त, अधिकारियों को कार्यक्षेत्र में रहने के निर्देश।

 

मुख्य विकास अधिकारी ने सम्बन्धित कनिष्ठ अभियंताओं को अन्तिम चेतावनी दी जाती है कि एक सप्ताह के भीतर कार्य प्रणाली में सुधार नहीं होने पर अभियंताओं की सेवायें समाप्त कर दी जायेगी।