राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) ने मंगलवार को भारत-नेपाल सीमा स्थित मेलाघाट पोस्ट में एसएसबी के जवानों से मुलाकात की और जवानों का हौसला बढ़ाया।

उधम सिंह राठौर –  प्रधान सम्पादक

*राजभवन नैनीताल/खटीमा (मेलाघाट) दिनांक 06 जून, 2023*

राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) ने मंगलवार को भारत-नेपाल सीमा स्थित मेलाघाट पोस्ट में एसएसबी के जवानों से मुलाकात की। राज्यपाल ने यहां सुरक्षाबलों के जवानों से मिलकर उनकी कुशलक्षेम पूछी तथा जवानों का हौसला बढ़ाया। उन्होंने बनबसा में 3 साल के अपने सेवाकाल की यादों को भी जवानों से साझा किया।

 

यह भी पढ़ें 👉  पति अंकुर छाबड़ा और गुरमीत कौर उर्फ गीता कौर पर मारपीट व धमकी देने का आरोप, तीन बच्चों को वापस पाने के लिए कोतवाली पहुंची तमन्ना।

 

 

राज्यपाल ने कहा कि विषम परिस्थितियों में हमारे जवानों द्वारा निःस्वार्थ सेवाभाव से अपने कर्तव्यों का निर्वहन किया जा रहा है। इन जवानों के समर्पण और कर्तव्यनिष्ठा पर हम सभी को गर्व है। राज्यपाल ने कहा कि इस सीमा क्षेत्र में एक अलग चुनौती है, यहां जवानों को अपने इंटेलिजेंट नेटवर्क को और अधिक बढ़ाकर अलर्ट रहना चाहिए।

यह भी पढ़ें 👉  बाघ, हाथी और तेंदुए के दीदार के लिए तैयार नंधौर अभयारण्य, नए पर्यटन सत्र का सांसद अजय भट्ट ने किया आगाज।

 

 

उन्होंने जवानों से उनकी समस्याओं तथा चुनौतियों के बारे में भी जानकारी ली। इस अवसर पर एसएसबी के डीआईजी एस.के. ध्यानी, कमांडेंट सुरेश कुमार और जवान मौजूद रहे।
……….0……….