एमपी हिंदू इंटर कॉलेज के परिसर में बीस साल पुराने चन्दन का पेड़ काटकर ले गए चोर, कालेज प्रशासन में हड़कम्प मच गया।

ख़बर शेयर करें -

 उधम सिंह राठौर – प्रधान सम्पादक

रामनगर। रानीखेत रोड स्थित एमपी हिंदू इंटर कॉलेज के परिसर में अज्ञात तस्करों ने करीब 20 साल पुराना चंदन का पेड़ काट दिया। चंदन के पेड़ काटे जाने की सूचना मिलने के बाद कॉलेज प्रशासन में हड़कंप मच गया। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। बता दे कि कॉलेज में इन दिनों ग्रीष्मकालीन अवकाश चल रहा है तथा कॉलेज स्टाफ भी छुट्टी पर गया है। बुधवार की सुबह पता चला कि कालेज में बीस साल पहले लगाया गया एक चंदन का पेड़ अज्ञात तस्करों ने काट लिया है। इससे कालेज प्रशासन में हड़कम्प मच गया। सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर छानबीन की।

यह भी पढ़ें 👉  देवभूमि की पहचान और विकास पर फोकस—शिखर समागम में सीएम धामी का संबोधन

 

 

तस्कर चन्दन के पेड़ को काटने के बाद उसका मुख्य हिस्सा ले गए। जबकि छोटी टहनियां मौके पर ही बिखरी पड़ी हुई थी। जानकारी मिलने पर घटनास्थल पर कॉलेज के प्रधानाचार्य संजीव शर्मा भी तत्काल पहुंच गए। शर्मा ने बताया कि कॉलेज के बंद बड़े कैंपस से चंदन का पेड़ काटना एक बड़ी घटना है। इस मामले में कोतवाली पुलिस में तहरीर दी जा रही है। इसके साथ ही पुलिस ने कॉलेज में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगालना शुरू कर दिया है।

यह भी पढ़ें 👉  अवैध खनन का काला खेल, प्रशासन की चुप्पी पर उठे सवाल।

 

 

सीसीटीवी कैमरे में दो लोग पेड़ काटते हुए दिखाई दे रहे हैं। फिलहाल उनकी पहचान नहीं हो पायी है। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है। उधर कोतवाल अरुण कुमार सैनी ने बताया कि इस मामले में चोरों को पकड़ने के लिए पुलिस सक्रिय हो चुकी है जल्द ही आरोपी गिरफ्त में होंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *