चैन स्नैचिंग की घटना का खुलासा करते हुए, घटना में शामिल तीन सगे भाइयों को काशीपुर पुलिस ने किया गिरफ्तार।

उधम सिंह राठौर – प्रधान सम्पादक

काशीपुर मैं आज पुलिस ने बीते दिनों अज्ञात बदमाशों द्वारा महिला से चैन स्नैचिंग की घटना का खुलासा करते हुए घटना में शामिल तीन सगे भाइयों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पुलिस ने पकड़े गए तीनों अभियुक्तों के पास से घटना में लूटी गई चयन पार्षदों महिला का आधार कार्ड भी बरामद किया है।

 

 

 

आपको बताते कि बीते 14 जून को आईटीआई थाना क्षेत्र के वैशाली कॉलोनी के रहने वाले विनीत कुमार पुत्र हरकेश सिंह ने पुलिस को तहरीर के माध्यम से सूचना दी थी कि 8 जून को उसकी माता श्रीमती शीला देवी काशीपुर में महाराणा प्रताप चौक से होते हुए घर वापस जा रही थी कि बाजपुर रोड स्थित रोडवेज बस स्टैंड के पास पीछे से आये तीन अज्ञात बदमाशों ने उनके गले में पड़ी सोने की चैन व हाथ में पकड़ा हुआ पर्स लूट लिया। पुलिस ने मामले में त्वरित कार्यवाही करते हुए प्रार्थी की तहरीर पर आईपीसी की धारा 395 के तहत मुकदमा पंजीकृत कर लिया। शहर के बीचो बीच अचानक हुई इस लूट की घटना को गंभीरता से लेते हुए।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री ने गैरसैंण में 231.91 करोड़ रुपये की 12 विकास योजनाओं का किया लोकार्पण एवं शिलान्यास

 

 

 

जिले के पुलिस कप्तान डॉ. मंजूनाथ टीसी के आदेश पर एसपी काशीपुर अभय सिंह तथा सीओ काशीपुर वंदना वर्मा के निर्देश पर काशीपुर कोतवाली प्रभारी के नेतृत्व में घटना के अनावरण के लिए पुलिस टीम का गठन किया गया। उप निरीक्षक मनोज जोशी तथा उप निरीक्षक सुनील सुतेडी के द्वारा घटनास्थल के आसपास सीसीटीवी कैमरा का अवलोकन करने के साथ-साथ मुखबिरों को अलर्ट किया गया। इसी दौरान मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने पहला पुल के पास से 3 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया जोकि किसी घटना को अंजाम देने की तैयारी में थे। पुलिस के द्वारा सख्ती से पूछताछ करने पर इन तीनों ने अपने आप को सगा भाई बताया तथा रोडवेज बस स्टैंड के सामने लूट की घटना को कबूल किया। पुलिस को इन तीनों की तलाशी के दौरान इनके पास से नाजायज तमंचा व दो नजायज चाकू बरामद हुए।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड की अर्थव्यवस्था को नई रफ्तार देने की तैयारी, CM धामी ने बताया अनुपूरक बजट का रोडमैप।

 

 

इस दौरान पुलिस को इनकी निशानदेही पर घटना में लूटी गई चेन तथा पर्स और महिला का आधार कार्ड बरामद हुआ। एसपी काशीपुर अभय सिंह ने घटना का खुलासा करते हुए बताया कि तीनों अभियुक्त क्रमशः शिवम वर्मा, सागर वर्मा तथा सत्यम वर्मा पुत्र सतीश शर्मा निवासी मोहल्ला कानूनगोयान काशीपुर के रहने वाले हैं। पुलिस के मुताबिक तीनों सगे भाई दिल्ली में होटल व्यवसाय का काम करते थे तथा होटल व्यवसाय में नुकसान होने पर तीनों काशीपुर में रहने वाली अपनी बुआ के यहां आ गए। बुआ का कुछ समय पूर्व निधन हो जाने के चलते यह तीनों यहीं आकर रहने लगे। क्योंकि इनकी गतिविधियां नोएडा और गाजियाबाद में भी मिली हैं लिहाजा इनके आपराधिक रिकॉर्ड के बारे में भी संबंधित थाना क्षेत्रों से मालूम किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि अभी इन तीनों भाइयों से काफी पूछताछ बाकी है इसलिए इन्हें न्यायालय में पेश कर इनका रिमांड लिया जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  रुद्रप्रयाग में 156 करोड़ की पुल-सुरंग परियोजना का ट्रायल शुरू, जल्द होगा लोकार्पण; केदारनाथ-बदरीनाथ जाने वाले यात्रियों को मिलेगी जाम से राहत।