24 वर्षीय दूल्हे के भाई की डीजे पर डांस के दौरान हुई मौत।

ख़बर शेयर करें -

 उधम सिंह राठौर – प्रधान सम्पादक

उत्तर प्रदेश के एटा जिले में 24 वर्षीय दूल्हे के भाई की डीजे पर डांस के दौरान मौत हो गई। वह नाचते-नाचते जमीन पर लेट गया। साथी तब भी कुछ न समझ सके। काफी देर तक जब कोई हलचल नहीं हुई तो उसे उठाने का प्रयास किया गया, लेकिन तब तक उसकी जान चली गई। थाना राजा का रामपुर के मोहल्ला गढ़ि वैश्यान के रहने वाले संजू पुत्र श्रीकृष्ण  गोकुल पूरा थाना कलान जनपद शाहजहांपुर में अपने भाई के शादी समारोह में गया था। शादी समारोह के दौरान डीजे पर डांस चल रहा था। सभी लोग नाच रहे थे।

यह भी पढ़ें 👉  मानसून से पहले नगर पालिका का बड़ा एक्शन, नाले पर बना अवैध शौचालय ध्वस्त, 10 अतिक्रमण हटाए।

 

 

संजू भी उत्साह के साथ डांस कर रहा था। नाचते-नाचते वह जमीन पर लेट गया। साथी समझे कि वो मजाक कर रहा है, लेकिन काफी देर तक जब कोई हलचल नहीं हुई तो उसे उठाने का प्रयास किया गया, लेकिन वो नहीं उठा। ये देख साथियों के होश उड़ गए। तत्काल ही संजू के नजदीकी चिकित्सक के पास ले जाया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया।

यह भी पढ़ें 👉  सोशल मीडिया शिकायत पर हरकत में आया प्रशासन, दो घंटे में चला नैनीझील का बृहद सफाई अभियान।

 

 

 

दूल्हे के भाई की मौत की खबर मिलते ही शादी की खुशियों में खलल पड़ गया। वहीं युवक के परिवारीजनों में चीत्कार मच गया।  चिकित्सकों ने बताया कि युवक को नाचते समय हार्टअटैक हुआ, जिससे उसकी मौत हो गई। देर रात युवक के शव को कस्बा लाया गया। वहीं शादी में डांस और युवक की मौत का लाइव वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  बिजली विभाग कार्यालय पर कांग्रेस का हल्ला बोल, स्मार्ट मीटर और बिजली कटौती को लेकर जोरदार प्रदर्शन।

ख़बर शेयर करें -

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *