मैरिज होम में शादी के दौरान दुल्हन की नाबालिग बहन के साथ युवक ने किया दुष्कर्म, पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर आरोपी की तलाश शुरू कर की।

ख़बर शेयर करें -

मैरिज होम में शादी के दौरान दुल्हन की नाबालिग बहन के साथ युवक ने किया दुष्कर्म, पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर आरोपी की तलाश शुरू कर की।

 

उधम सिंह राठौर – सम्पादक

फिरोजाबाद जिले में एक युवक ने हैवानियत की सारी हदें पार कर दीं। युवक ने मैरिज होम में शादी के दौरान दुल्हन की बहन के साथ दुष्कर्म किया और फरार हो गया। यहां एक मैरिज हॉल में शुक्रवार रात शादी के दौरान दुल्हन की बहन से उसी के गांव में रहने वाले एक युवक ने दुष्कर्म किया। बताया जा रहा है कि दुल्हन की बहन बाथरूम गई थी और इसी दौरान युवक भी उसके पीछे चला गया। युवक ने किशोरी का मुंह दबाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। परिजनों की शिकायत पर आरोपी युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। वहीं, पीड़ित किशोरी का मेडीकल परीक्षण कराया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  पर्व मनाओ, पर कानून मत भूलो— दीपावली से पहले SSP नैनीताल के निर्देश पर मुखानी पुलिस ने जुआ खेलते 04 व्यक्तियों को पकड़ा, भारी मात्रा में नगदी बरामद*

 

 

पुलिस के मुताबिक, टूंडला थाना क्षेत्र में रहने वाली एक युवती की शादी शुक्रवार की रात एक मैरिज होम से थी। बारात आ चुकी थी और सभी कार्यक्रम खूब धूमधाम से मनाए जा रहे थे। शादी की सभी रस्में जयमाला आदि प्रोग्राम चल रहा था। रात में करीब डेढ़ बजे दुल्हन की बहन को टॉयलेट लगी तो वह बाथरूम में गयी। आरोप है कि किशोरी के पीछे-पीछे उसी के गांव का एक युवक भी चल दिया। मौका पाकर उसने किशोरी मुंह दबा लिया और उसके साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया।

यह भी पढ़ें 👉  शातिर चैन स्नेचर गिरफ़्तार — नकदी, तमंचे और बाइक समेत माल बरामद"

 

 

किशोरी जब काफी देर तक नहीं दिखाई दी तो परिजनों ने उसे खोजना शुरू किया। बाथरूम में देखने पर जानकारी हुई कि उसका दरवाजा अंदर से बंद था। परिजनों ने जब दरवाजा तोड़ा तो आरोपी युवक परिजनों को धक्का देकर फरार हो गया। पीड़िता ने आपबीती परिजनों को बतायी। शनिवार सुबह बारात विदा होने के बाद परिजन उसे थाने ले गये और पुलिस को पूरी घटना की जानकारी दी। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर आरोपी युवक के खिलाफ दुष्कर्म का केस दर्ज कर लिया है।

यह भी पढ़ें 👉  त्योहारों से पहले हलदुआ चेकपोस्ट पर खाद्य सामग्री की सघन जांच, दूध, पनीर, दही और खोया के नमूने लिए गए, मिलावट पर विभाग ने सख्त चेतावनी दी।

 

 

वहीं, इस मामले में सीओ टूंडला अनिवेश कुमार ने बताया कि एक शादी समारोह में नाबालिग के साथ दुष्कर्म की शिकायत मिली थी। इस मामले की एफआईआर दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी गयी है। पीड़िता का डॉक्टरी परीक्षण कराया गया है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *