गोद लेमे वाले परिवार ने ही बच्ची के साथ किया दुष्कर्म,  और फिर उस नाबालिग को बना दिया गर्भवती, पुलिस ने किया कई लोगों के खिलाफ केस दर्ज।

ख़बर शेयर करें -

गोद लेमे वाले परिवार ने ही बच्ची के साथ किया दुष्कर्म,  और फिर उस नाबालिग को बना दिया गर्भवती, पुलिस ने किया कई लोगों के खिलाफ केस दर्ज।

 

उधम सिंह राठौर – प्रधान सम्पादक

 

प्रतापगढ़ – जिसने पालने के लिए बच्ची को गोद लिया, उसी के घर में उसकी आबरू तार-तार होती रही। यह दरिंदगी पालने वाली महिला के बेटे ने ब्लैकमेल करके की। जब 16 साल की अवस्था में किशोरी गर्भवती हो गई और बच्चे को जन्म देने पर उसे मारने का प्लान बनाया। नाकाम होने पर नाजायज बच्चे को बेच दिया। इस मामले में दुष्कर्म करने वाले युवक समेत नौ पर केस दर्ज किया गया है। शहर की एक लड़की जब छह साल की थी, तो उसके माता-पिता गुजर गए। इस पर बगल की एक महिला हमदर्द बनकर आई व बच्ची को यह कहकर मांगा कि वह इसे पालकर पढ़ाएगी, इसके सपने सच करेगी, लेकिन ऐसा न हो सका। जब वह लड़की पनाह देने वाली महिला के घर बड़ी होने लगी तो महिला का बेटा उस पर गलत नजर रखने लगा।

यह भी पढ़ें 👉  नशे के सौदागरों पर नैनीताल पुलिस का शिकंजा, बनभूलपुरा से स्मैक तस्कर दबोचा।

 

 

 

16 साल की होने पर एक दिन नहाते वक्त चोरी से उसका वीडियो बना लिया, (सूत्रों के अनुसार) इसके बाद वही वीडियो इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित करने की धमकी देकर वह किशोरी के साथ अक्सर दुष्कर्म करने लगा। इससे किशोरी गर्भवती हो गई। कुकृत्य छिपाने को मार्च 2023 में विक्रम चौराहे पर स्थित एक प्राइवेट नर्सिंग होम में बच्चे का जन्म कराया गया।

यह भी पढ़ें 👉  डीएम के औचक निरीक्षण में बड़ी कार्रवाई, एक राजस्व उपनिरीक्षक निलंबित, राजस्व निरीक्षक पर विभागीय कार्रवाई के आदेश।

 

 

 

इस पर आरोपित अख्तरी बेगम, दुष्कर्म आरोपित अक्षय बाबू व अन्य ने बच्चे को मार देने की बात नर्सिंग होम संचालक से कही। इस पर उसने बच्चे को न मारकर खुद ही पालने के लिए गोद ले लिया। इधर, किशोरी को बताया गया कि उसका बच्चा मर गया है। इसके तीन महीने बाद बच्चे को एक व्यक्ति के हाथों बेच दिया गया।

 

 

 

जब वह बच्चा मांगने गई तो उसे बिजली के करंट का झटका देकर प्रताड़ित किया गया। यही नहीं इतना सब होने के बाद किशोरी से फिर दुष्कर्म का प्रयास किया गया। इस पर किशोरी की बहन आगे आई। उसने पूरी बात एसपी से बताई। एसपी के आदेश पर नगर कोतवाली में नौ आरोपितों पर रविवार रात केस दर्ज किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  ऑपरेशन प्रहार के तहत रामनगर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 5.29 ग्राम स्मैक के साथ आरोपी गिरफ्तार।

 

 

 

शहर कोतवाल सत्येंद्र सिंह ने बताया कि अक्षय बाबू, उसकी मां अख्तरी बेगम, उसके पिता रशीद, बिस्मिल्लाह नर्सिंग होम के संचालक व संचालिका, छोटे बाबू, शेबा, अब्बास और नाहिद के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। गहराई से छानबीन की जा रही है। जल्द आरोपितों को गिरफ्तार किया जाएगा।


ख़बर शेयर करें -

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *