लव मैरिज की सजा मौत, ब्यूटी पार्लर से घर लौट रही एक महिला को उसके भाइयों ने गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया। 

लव मैरिज की सजा मौत, ब्यूटी पार्लर से घर लौट रही एक महिला को उसके भाइयों ने गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया,  लव मैरिज से परिजन थे नाराज।

 

 

 उधम सिंह राठौर – प्रधान सम्पादक

उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जनपद में रिश्तों के क़त्ल का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां बुधवार को ब्यूटी पार्लर से घर लौट रही एक महिला को सरेराह उसके भाइयों ने गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया।  घटना को अंजाम देकर सभी आरोपी मौके से फरार हो गए। हत्या की सूचना पर आलाधिकारी पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाकर हत्यारे भाइयों की धरपकड़ शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें 👉  पत्थरबाजी से मचाया बवाल, पुलिस ने तीनों ‘बाहुबलियों’ को पहुंचाया थाने।

 

मृतक महिला के हत्यारोपी भाई घटना को अंजाम देकर मौके से फरार हो गए।

बताया जा रहा है कि झूठी शान के चलते इस ऑनर किलिंग की घटना को अंजाम दिया गया, क्योंकि मृतक महिला ने 2 साल पूर्व गांव के ही एक युवक से लव मैरिज की थी। जिससे मृतक महिला के परिजन नाराज बताए जा रहे थे। आशंका जताई जा रही है कि इसी नाराजगी के चलते महिला की हत्या को उसके भाइयों ने अंजाम दिया। दरअसल, घटना बुढ़ाना कोतवाली क्षेत्र के गांव अलीपुर अटेरना गांव की है, जहां बुधवार को फरहाना नाम की एक महिला को उसके भाइयों ने गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया। मृतक महिला के हत्यारोपी भाई घटना को अंजाम देकर मौके से फरार हो गए।

यह भी पढ़ें 👉  48 घंटे में बुलेट चोरी का खुलासा, भीमताल पुलिस ने रुद्रपुर से आरोपी को चोरी की रॉयल एनफील्ड संग दबोचा।

 

2 वर्ष पूर्व गांव के ही एक युवक से प्रेम विवाह किया था।

बताया जा रहा है कि मृतक महिला फरहाना ने 2 वर्ष पूर्व गांव के ही शाहिद नाम के एक युवक से प्रेम विवाह किया था। जिसके चलते मृतक महिला के परिजन इस विवाह से नाखुश बताए जा रहे थे. आशंका जताई जा रही है कि मृतका के भाइयों ने आज इज्जत की खातिर इस ऑनर किलिंग की घटना को अंजाम दिया। मृतक महिला के देवर साकिब का आरोप है कि सलमान, धारा, नोमान और फरमान ने इस हत्या की वारदात को अंजाम दिया।

यह भी पढ़ें 👉  *जेल परिसर में वारदात से पहले ही पुलिस का वार* *SSP डॉ. मंजूनाथ टी.सी. के निर्देश पर हल्द्वानी पुलिस ने समय रहते 03 आरोपियों को दबोचा* *जान से मारने की साजिश नाकाम, बड़ी घटना होने से पहले पुलिस ने कसा शिकंजा*

 

 

इस मामले में सीओ बुढाना विनय कुमार गौतम का कहना है कि अलीपुर अटेरना गांव की रहने वाली फरहाना ने अपनी ही बिरादरी के एक लड़के के साथ 2021 मे लव मैरिज की थी। लड़की का परिवार इस शादी से नाखुश था. अब लड़की के सगे भाइयों ने उसकी गोली मारकर हत्या कर दी. अभी इसमें करीब 5-6 लोगों के नाम आ रहे हैं एवं जो तहरीर आएगी तब क्लियर होगा और इसमें पुलिस की 2 टीम बना दी गई हैं, जो गिरफ्तारी के प्रयास कर रही है।

kj
tara