पति गया था परदेस, पत्नी आधी रात को पड़ोसी युवक के साथ अपने कमरे में रोमांस कर रही थी, तभी घर वालों ने दोनों को रंगे हाथ पकड़ लिया, परिजनों ने दोनों की जमकर पिटाई कर दी, और…

पति गया था परदेस, पत्नी आधी रात को पड़ोसी युवक के साथ अपने कमरे में रोमांस कर रही थी, तभी घर वालों ने दोनों को रंगे हाथ पकड़ लिया, परिजनों ने दोनों की जमकर पिटाई कर दी।

 

 उधम सिंह राठौर – प्रधान सम्पादक

उत्तर प्रदेश के वाराणसी जिले के एक गांव में रहने वाली एक विवाहिता आधी रात को पड़ोसी युवक के साथ अपने कमरे में रंगरेलिया मना रही थी। इसी बीच घर वालों की नींद खुल गई और घर वालों ने दोनों को रंगे हाथ पकड़ लिया। पकड़ने के बाद परिजनों ने दोनों की जमकर पिटाई कर दी। इस दौरान प्रेमिका अपने प्रेमी को छोड़ने के लिए कहती रही लेकिन लोग नहीं माने। उसके बाद विवाहिता ने 112 नंबर डायल कर पुलिस बुला ली। पुलिस मौके पर पहुंची और फिर गंभीर रूप से घायल प्रेमी को अस्पताल ले गई।

यह भी पढ़ें 👉  पत्नी की फोटो पर अश्लील कमेंट करना पड़ा भारी, फर्जी इंस्टाग्राम ID बनाने वाला गिरफ्तार।

वहीं विवाहिता का कहना है कि वह अपनी मर्जी से उस युवक के साथ थी और अब वह अपनी बाकी जिंदगी उसी के साथ गुजारना चाहती है। फिलहाल विवाहिता के इस फैसले से उसके परिवार में हंगामा मच गया है। विवाद के बाद विवाहिता अपने मायके चली गई है।

यह पूरा मामला वाराणसी जिले के कपसेठी थाना क्षेत्र के एक गांव का है। बताया जा रहा है कि विवाहिता का पति मुंबई में रहकर एक प्राइवेट कंपनी में काम करता है। पति के परदेस रहने के चलते पत्नी पड़ोस के युवक से बातचीत करती थी। धीरे-धीरे दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ती गई। बताया जा रहा है कि नजदीकियां बढ़ने के बाद विवाहिता रात में परिवार के सदस्यों के सो जाने के बाद अपने प्रेमी को अपने कमरे में बुलाती थी। इसके बाद दोनों रात भर रोमांस करते थे। धीरे-धीरे जब यह बात परिवार वालों को पता चली तो उन्होंने दोनों को रंगे हाथ पकड़ने की योजना बनाई।

यह भी पढ़ें 👉  अवैध शराब तस्करी पर लालकुआं पुलिस का शिकंजा, 134 पाउच कच्ची शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार।

रात में प्रेमी अपनी प्रेमिका से मिलने के लिए उसके कमरे में पहुंचा। इस दौरान दोनों संबंध बना रहे थे तभी परिजनों को इसकी भनक लग गई। परिजनों ने दरवाजा खोला तो दोनों आपत्तिजनक हालत में पकड़े गए। उसके बाद परिजनों ने दोनों की पिटाई कर दी।

यह भी पढ़ें 👉  भारत सरकार' का बोर्ड, नीली बत्ती और एयरगन; नैनीताल पुलिस की सघन चेकिंग में धरा गया फर्जी I.B. अधिकारी! SSP डॉ. मंजूनाथ टी.सी. के निर्देश पर चप्पे-चप्पे पर चेकिंग का असर; हल्द्वानी में रौब झाड़ता रामपुर का शातिर युवक फर्जी ID कार्ड और कार समेत गिरफ्तार।

वहीं पत्नी द्वारा ऐसी हरकत किए जाने की सूचना मिलने के बाद मुंबई में रह रहा उसका पति भी रविवार को गांव चला आया। गांव आने के बाद उसने अपनी पत्नी से बात की तो पत्नी का कहना है कि वह अब उसके साथ नहीं रहेगी। बाकी की जिंदगी वह अपने प्रेमी के साथ गुजारना चाहती है।