करंट की चपेट में आने से एक ही परिवार के पिता व उसके दो पुत्रों की हुई दर्दनाक मौत।

करंट की चपेट में आने से एक ही परिवार के पिता व उसके दो पुत्रों की हुई दर्दनाक मौत।

 

उधम सिंह राठौर – प्रधान सम्पादक

उत्तरप्रदेश – बादा जिले से एक और दर्दनाक घटना सामने आई है, जिसमे करंट की चपेट में आने से एक पिता व उसके दो पुत्रों की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि खेत मे ट्यूबेल के पास लगे खंबे के सपोर्टिंग तार में उतरे करंट से ये हादसा हुआ है। बता दें कि पूरा मामला जनपद बांदा के बबेरू कोतवाली क्षेत्र के परसौली गांव का है। यहां के रहने वाला दीपक यादव अपने पिता गोरेलाल व बड़े भाई अतुल के साथ खेतों में धान का बीज डालने आया था। तभी गुरुवार की शाम लगभग 5 बजे वह ट्यूबेल के पास लगे खंबे के सपोर्टिंग तार में उतरे करंट की चपेट में आ गया।

यह भी पढ़ें 👉  घर से बिना बताए निकले दो नाबालिग भवाली तिराहे से सकुशल बरामद, पुलिस ने परिजनों को सौंपा।

 

 

 

उधर कुछ दूर खड़े उसके पिता ने जब उसे सपोर्टिंग तार में चिपका देखा तो उसे बचाने के वो भी उसकी तरफ दौड़े और उसे छुड़ाने के प्रयास में पिता गोरेलाल भी करंट की चपेट में आ गए। इस दौरान खेत में ही मौजूद गोरेलाल के बड़े बेटे अतुल ने जब अपने भाई और पिता को करंट में चिपका देखा तो वह भी इन्हें बचाने के लिए दौड़ा और वह भी करंट की चपेट में आ गया।

यह भी पढ़ें 👉  एक-एक डकैत को कानून के कटघरे तक पहुंचाएंगे — SSP डॉ0 मंजूनाथ टीसी की कुशल रणनीति का असर, आज 02 डकैत, 02 तमंचे व ₹1.40 लाख बरामद, वरना कर जप्त, अब तक मास्टरमाइंड सहित 08 डकैतों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है।

 

 

 

वहीं पास में मौजूद ग्रामीणों ने जब तीनों को करंट में चिपका देखा तो इन्हें बचाने के लिए दौड़े और किसी तरह इनको सपोर्टिंग तार से छुड़ाया और आनन-फानन में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बबेरू लेकर पहुंचे। जहां पर चिकित्सकों ने तीनों को मृत घोषित कर दिया।

यह भी पढ़ें 👉  “चोरी के सोने से गाड़ी खरीदने का था प्लान, पुलिस ने 24 घंटे में कर दिया फेल”

 

 

 

वही सूचना मिलने पर क्षेत्राधिकारी आर.के. सिंह पुलिस बल के साथ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे। तीनों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। साथ ही राजस्व विभाग के अधिकारीयों ने भी मौके पर पहुंच कर घटना का जायजा लिया और पीड़ित परिजनों को उचित मुआवजा दिलाने का आश्वासन दिया।

kj
tara