दर्दनाक हादसा : मंदिर में जलाभिषेक के लिए गई, मंदिर घाट पर स्नान करते समय दो लड़कियां नदी में बह गईं, हादसे में दोनों की मौत।

ख़बर शेयर करें -

दर्दनाक हादसा : मंदिर में जलाभिषेक के लिए गई, मंदिर घाट पर स्नान करते समय दो लड़कियां नदी में बह गईं, हादसे में दोनों की मौत।

 

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

कोटद्वार –  देवभूमि उत्तराखंड के कोटद्वार में सतपुली के पास आज सोमवार सुबह दर्दनाक हादसा हो गया। दंगलेश्वर मंदिर घाट पर स्नान करते समय दो लड़कियां नदी में बह गईं। हादसे में दोनों की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, 26 व 15 वर्षीय दोनों लड़कियां अपनी सहेलियों के साथ दंगलेश्वर मंदिर में जलाभिषेक के लिए गई थीं।

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर में महिला दिवस पर विचार गोष्ठी व सांस्कृतिक कार्यक्रम, महिलाओं को अधिकारों और सशक्तिकरण का संदेश।

 

इससे पहले वह वहां घाट पर नयार नदी में स्नान करने लगीं। इसी दौरान उनका पैर फिसला और वह दोनों बह गईं। लोगों ने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी। स्थानीय तैराकों ने दोनों की खोजबीन शुरू की तो दोनों घाट से एक किलामीटर दूर मिलीं।

यह भी पढ़ें 👉  कर्तव्य और रंगों का संगम: Nainital Police ने मनाई सौहार्द की होली, एसएसपी डॉ० मंजूनाथ टी०सी० की अगुवाई में पुलिस परिवार ने साझा की खुशियाँ, अनुशासन के साथ थिरके जवान।

 

 

 

लेकिन तब तक 26 वर्षीय युवती की मौत हो चुकी थी। वहीं, किशोरी की हालत गंभीर देखते हुए उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *