रात सोते वक्त बच्चे को सांप ने डस लिया, परिजन उसे अस्पताल ले जाने के बजाय जहर उतारने (नीम हकीम) के पास ले गए, बच्चे ने दम तोड़ दिया।

रात सोते वक्त बच्चे को सांप ने डस लिया, परिजन उसे अस्पताल ले जाने के बजाय जहर उतारने (नीम हकीम) के पास ले गए, बच्चे ने दम तोड़ दिया।

 

हल्द्वानी –   रात सोते वक्त बच्चे को सांप ने डस लिया। परिजन उसे अस्पताल ले जाने के बजाय जहर उतारने का दावा करने वाले (नीम हकीम) के पास ले गए। सितारंगज अस्पताल के बाद बच्चे को हल्द्वानी के डाॅ. सुशीला तिवारी अस्पताल लाया जा रहा था। रास्ते में ही बच्चे ने दम तोड़ दिया।

पुलिस के अनुसार, सितारगंज निवासी हरेंद्र सोमवार रात परिवार के अन्य सदस्यों के साथ घर में कमरे के फर्श पर सोया था। साथ में 13 साल का बेटा पारित कुमार भी था। सोमवार रात करीब डेढ़ बजे सांप ने पारित के पैर में डस लिया। बच्चे की चीख सुन स्वजनों ने सांप को कमरे से जाते देखा।

यह भी पढ़ें 👉  ओखलकांडा के स्कूल में बच्चों से मारपीट का मामला गरमाया, बाल संरक्षण आयोग ने लिया कड़ा संज्ञान, 10 दिन में मांगी जांच रिपोर्ट।

मामला समझ आते ही परिजन बच्चे को अस्पताल के बजाय पास ही सांप का जहर उतारने का दावा करने वाले नीम हकीम के पास ले गए। सुबह पारित को पेट में तेज दर्द होने लगा। ऐसे में उसे नजदीकी अस्पताल ले जाया गया।

यह भी पढ़ें 👉  बनभूलपुरा में नशा तस्करी पर पुलिस का बड़ा प्रहार, 50 नशीले इंजेक्शनों के साथ 21 वर्षीय युवक गिरफ्तार।

हालत नाजुक होने पर डॉक्टर ने डाॅ. सुशीला तिवारी अस्पताल रेफर कर दिया, लेकिन रास्ते में ही बच्चे ने दम तोड़ दिया। पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने शव स्वजनों के सुपुर्द कर दिया।

यह भी पढ़ें 👉  पहाड़ की महिलाओं के हुनर को बाजार से जोड़ने की अनूठी पहल, भीमताल में खुला पांडेय ऑर्गेनिक स्टोर, स्थानीय उत्पादों को मिलेगी नई पहचान।