शहर के लिटिल चैम्प सोमांश डंगवाल दिखाई देंगें बॉलीवुड के बड़े पर्दे पर।

शहर के लिटिल चैम्प सोमांश डंगवाल दिखाई देंगें बॉलीवुड के बड़े पर्दे पर।

 

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

रामनगर शहर की बड़ी उपलब्धियों में एक उपलब्धि शहर के छोटे कलाकार,शहर के लिटिल चैम्प कहे जाने वाले सोमांश सिंह डंगवाल ने बॉलीवुड फ़िल्म *ट्रॉय पीरियड* में धमाकेदार एंट्री करके कर दी है, सोमांश की इस उपलब्धि से जहाँ उनके माता व पिता ख़ुश है वही पुरे शहर को उनकी इस उपलब्धि पर गर्व है,हम आपको बता दे सोमांश मात्र चार साल की उम्र से डांस कर रहे है, डांस दीवाने में सफलतम ऊचाई पर पहुँचने के बाद सोमांश ने पीछे मुड़ कर नहीं देखा, अपनी मेहनत और लगन से आज़ वो बॉलीवुड में अपना सिक्का जमाने में सफल हुवे है, उनकी माता कंचन डंगवाल व पिता सभासद नगरपालिका रामनगर भुवन सिंह डंगवाल जो की अपनें सामाजिक कार्यों के कारण शहर में अपनी ख़ास पहचान बना चुके है, हमारे बात करने पर उनके द्वारा बताया गया की सोमांश को मुंबई में रहते हुवे लगभग दो वर्ष हो चुके है।

यह भी पढ़ें 👉  12 सूत्रीय मांगों को लेकर मिनिस्ट्रियल कर्मचारियों का जनजागरण, शासनादेश नहीं तो अनिश्चितकालीन आंदोलन।

 

 

 

 

वो अपनें काम के प्रति बहुत ज्यादा समर्पित है, जितना वह अपनें काम के लिए समर्पित है उतना ही उसका फोकस पढ़ाई पर भी है, सोमांश उत्तराखंड का पहला,इतना छोटा बच्चा है जो इतने कम समय और इतनी छोटी उम्र में बिना किसी बॉलीवुड गॉड फादर के अपनें काम की लगन की वजह से आज़ इतनी बड़ी उपलब्धि प्राप्त कर चूका है, वो आज़ अपनें साँथ साँथ उत्तराखंड को भी हर जगह रिप्रेजेंट कर रहा है जो की पुरे शहर व प्रदेश के लिए गर्व का विषय है,वो बताते है की सोमांश की फ़िल्म के लिए शहरवासी खासा उत्साहित थे जो की फ़िल्म आते ही बहुत ख़ुश है,उन्हें बॉलीवुड परिवार से सोमांश के मित्रो के परिवार जनों से लगातार बधाइयाँ आ रही है,जिससे पुरा परिवार खुश है।

यह भी पढ़ें 👉  ऑपरेशन प्रहार में नैनीताल पुलिस का बड़ा एक्शन, लंबे समय से फरार चल रहे दो वारंटी गिरफ्तार।

 

 

 

उन्होंने सभी उत्तराखंड वासियो से मूवी देखने की अपील भी की है,जो की जिओ सिनेमा पर है,वही जानकारी से पता चला की सोमांश कई म्यूजिक एल्बम, धारावाहिक, ऐड और कुछ अन्य मूवी में भी काम कर चुके है, जो की जल्द रिलीज होने वाली है, हम उनके परिवारजनो को सोमांश की इस उपलब्धि के लिए बहुत बहुत शुभकामनायें देते है।