आयुष्मान योजनाःप्रदेश में 8 लाख से अधिक लाभार्थी ले चुके हैं मुफ्त उपचार।

ख़बर शेयर करें -

आयुष्मान योजनाः प्रदेश में 8 लाख से अधिक लाभार्थी ले चुके हैं मुफ्त उपचार।

 

उधम सिंह राठौर – सम्पादक

 

देहरादूनः राज्य स्वास्थ्य प्राधिकरण द्वारा संचालित आयुष्मान योजना की पहुंच आम जन तक दिनों दिन बढ़ रही है। अभी तक 51.44 लाख से अधिक लोगों के आयुष्मान कार्ड बन चुके हैं और 8.28 लाख से अधिक लाभार्थी योजना के तहत मुफ्त उपचार सुविधा का लाभ उठा चुके हैं। इस सेवा पर सरकार द्वारा 15 अरब से अधिक की राशि खर्च की जा चुकी है।

यह भी पढ़ें 👉  “अब रफ्ता-रफ्ता नहीं, पूरी रफ्तार से बढ़ रहा भारत”—सीएम पुष्कर सिंह धामी।

 

 

 

 

गौरतलब है कि प्रदेश में आयुष्मान योजना का लाभ जन-जन तक पहुंचाने के लिए राज्य स्वास्थ्य प्राधिरकण की ओर से तमाम प्रयास किए जा रहे हैं। योजना के अंतर्गत 102 सरकारी तथा 139 निजी अस्पताल सूचीबद्ध हैं। राज्य के आखिरी छोर के व्यक्ति तक योजना का लाभ पहुंचे इसके लिए राज्य स्वास्थ्य प्राधिकरण की ओर से आयुष्मान कार्ड बनाने के लिए समय-समय पर अभियान व जागरूकता कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं। फलस्वरूप अभी तक 51 लाख 44 हजार से अधिक लोगों के आयुष्मान कार्ड बन चुके हैं।

यह भी पढ़ें 👉  प्रधानमंत्री Narendra Modi का देहरादून दौरा, कॉरिडोर लोकार्पण, रोड शो में जनसैलाब, Pushkar Singh Dhami ने किया स्वागत।

 

 

योजना की बेहतरी के लिए सरकार की ओर से भी निर्देशित किया जा रहा है। आयुष्मान के तहत मुफ्त उपचार सेवा में 1554 करोड़ से अधिक की धनराशि व्यय की जा चुकी है।

यह भी पढ़ें 👉  नशे के खिलाफ दौड़ा उत्तराखंड: “रन फॉर अवेयरनेस” रैली को सीएम धामी ने दिखाई हरी झंडी।

 

 

 

”प्रदेश में आयुष्मान योजना का लाभ जन-जन तक पहुंचाना हमारी प्राथमिकता में है। सुविधा को और अधिक सुगम बनाने की दिशा में हर संभव प्रयास किए जाएंगे। क्रियान्वयन में आने वाली समस्याओं की त्वरित समीक्षा कर योजना अधिक गतिमान बनाने का प्रयास किया जा रहा है।”

डा. आनन्द श्रीवास्तव
मुख्य कार्यकारी अधिकारी
राज्य स्वास्थ्य प्राधिकरण उत्तराखण्ड

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *