“पर्यटकों की सुरक्षा में बढ़ती जिम्मेदारी: एसएसपी नैनीताल ने पुलिस बल को दिए सख्त निर्देश”

“पर्यटकों की सुरक्षा में बढ़ती जिम्मेदारी: एसएसपी नैनीताल ने पुलिस बल को दिए सख्त निर्देश”

 

उधम सिंह राठौर  – प्रधान संपादक

 

क्रिसमस डे के शांतिपूर्वक आयोजन के लिए एसएसपी नैनीताल ने फील्ड में उतरकर परखी सुरक्षा व्यवस्था, सुरक्षा बलों को मुस्तैदी से ड्यूटी करने के दिए निर्देश जनपद नैनीताल में क्रिसमस के सकुशल एवं शांतिपूर्वक आयोजन के लिए  प्रहलाद नारायण मीणा एसएसपी नैनीताल द्वारा जनपद के सभी पर्यटन स्थलों, मुख्य चौराहा, पार्किंग स्थलों, जिले के बोर्डरों एवं सार्वजनिक स्थानों में सुदृढ़ सुरक्षा एवम् सुगम यातायात व्यवस्था के लिए भारी मात्रा में पुलिस बल की तैनाती की गई है। प्रभावी सुरक्षा व्यवस्था एवं यातायात व्यवस्था का जायजा लेने आज एसएसपी नैनीताल जिले के नैनीताल, रूसी, मंगोली, भवाली, भीमताल, कैंची जैसे अनेक पर्यटन स्थल पर पहुंचे। उन्होंने ड्यूटी पर मौजूद पुलिस बल को ब्रीफ कर निम्न निर्देश दिए:–

यह भी पढ़ें 👉  सोशल मीडिया पर टिप्पणी करने वाले शिक्षकों की बढ़ सकती हैं मुश्किलें! पोस्ट-कमेंट से पहले बरतें सावधानी, नियमों के उल्लंघन पर हो सकती है कार्रवाई।

 

 

▪️ ड्यूटी पर लगे सभी अधिकारी/कर्मी मुस्तैदी से ड्यूटी करें।

▪️ड्यूटीरत पुलिस बल, अपने उच्च अधिकारियों से परस्पर संपर्क में रहें।

 

यह भी पढ़ें 👉  "पहले हत्या, फिर आत्महत्या की कहानी! रामनगर में नवविवाहिता की मौत के मामले में पति समेत चार गिरफ्तार”

 

▪️मुख्य चौराहों एवं यातायात ड्यूटी पर लगे पुलिस बल पर्यटन एवम् वाहनों की अधिकता के मद्देनजर ही ट्रैफिक छोड़ें। प्रभावी यातायात व्यवस्था स्थापित करें।

▪️ समुचित सुरक्षा प्रबंध सुनिश्चित करते हुए संदिग्धों, हुडदंग मचाने वाले तथा अराजक तत्वों पर भी पैनी नजर रखें। पर्याप्त चेकिंग और फ्रिस्किंग करते रहें तथा आवश्यकतानुसार वैधानिक कार्यवाही भी करें।

▪️ सभी संचार उपकरण सही हालत में रखें। नगर नियंत्रण कक्ष से समन्वय स्थापित करें।

यह भी पढ़ें 👉  जंगल, बिजली, सिंचाई और जर्जर स्कूलों का मुद्दा उठा, जनसभा में रामपाल सिंह ने सुनीं ग्रामीणों की समस्याएं।

▪️आवश्यक होने पर उच्च अधिकारियों को सूचित करें तथा जिला कंट्रोल रूम से संपर्क करें।

▪️देश–विदेश से घूमने आ रहे सभी आगंतुकों तथा स्थानीय लोगों के साथ शालीनतापूर्वक व्यवहार करें। नैनीताल पुलिस की बेहतर छवि को उजागर करें।

 

 

जिले के महत्वपूर्ण पर्यटन स्थलों ( विशेषकर नैनीताल, भीमताल, भवाली, कैंची, मुक्तेश्वर आदि) में घूमने आ रहे सभी आगंतुकों से अपील है कि नैनीताल पुलिस द्वारा समय समय पर जारी ट्रैफिक अपडेट्स तथा यातायात प्लान को देखकर ही यात्रा करें।