“उत्तराखंड: पर्यटन को बढ़ावा देने की दिशा में नए कदम, पंच जलाशयों में सी-प्लेन उतारने की तैयारी”

“उत्तराखंड: पर्यटन को बढ़ावा देने की दिशा में नए कदम, पंच जलाशयों में सी-प्लेन उतारने की तैयारी”

 

उधम सिंह राठौर  – प्रधान संपादक

प्रदेश सरकार द्वारा उत्तराखंड में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए नित्य नए कदम उठाए जा रहे हैं चाहे वह धार्मिक स्थलों एवं पर्यटन स्थलों के विकास की बात हो या चार धाम यात्रा , नए-नए आकर्षण पर्यटकों के लिए विकसित किये जा रहे हैं इसी क्रम में राज्य सरकार द्वारा प्रदेश के पांच जलाशयों में सी प्लेन उतारने की तैयारी की जा रही है

यह भी पढ़ें 👉  भारत सरकार' का बोर्ड, नीली बत्ती और एयरगन; नैनीताल पुलिस की सघन चेकिंग में धरा गया फर्जी I.B. अधिकारी! SSP डॉ. मंजूनाथ टी.सी. के निर्देश पर चप्पे-चप्पे पर चेकिंग का असर; हल्द्वानी में रौब झाड़ता रामपुर का शातिर युवक फर्जी ID कार्ड और कार समेत गिरफ्तार।

 

 

 

आपको बता दें कि प्रदेश सरकार के द्वारा प्रदेश के पांच जलाशयों ऋषिकेश बैराज,हरिपुरा जलाशय,नानकमत्ता बांध जलाशय, टिहरी बांध जलाशय और तुमड़िया बैराज जलाशय को सी प्लेन संचालन शुरू करने के लिए उपयुक्त बताया गया है। अधिकारियों का कहना है कि इस संबंध में उनके द्वारा केंद्र सरकार को एक प्रस्ताव भेजा गया है। उन्होंने कहा कि राज्य में पर्यटन के विकास के लिए प्रशासन द्वारा राज्य के लगभग सभी जलाशयों में सी प्लेन के संचालन के लिए कवायद की जा रही है

यह भी पढ़ें 👉  ज्योलीकोट में जल जनित बीमारी से हड़कंप, सांसद अजय भट्ट ने संभाला मोर्चा, विशेषज्ञ डॉक्टर तैनात, लापरवाही मिलने पर दोषियों पर होगी कार्रवाई।

 

 

 

उन्होंने बताया कि राज्य प्रशासन केंद्र से मंजूरी मिलते ही आगे कार्य शुरू करेगा आशा है शीघ्र ही केंद्र सरकार से राज्य को मंजूरी मिल जाएगी उन्होंने यह भी कहा की चयनित सभी जलाशय सी प्लेन संचालन के लिए आवश्यक मानदंडों को पूरा करते हैं केंद्र सरकार द्वारा सागर माला कार्यक्रम के अंतर्गत प्रस्ताव को मंजूरी मिलने के बाद सी प्लेन का संचालन किए जाने से पर्यटन हब के रूप में प्रसिद्ध उत्तराखंड के पर्यटन को और अधिक बढ़ावा मिलेगा ।