चोरो ने बंद पड़े घर से कीमती आभूषण सहित, नगदी पर हाथ साफ कर दिया।

ख़बर शेयर करें -

उधम सिंह राठौर –  संपादक

रुद्रपुर- नगर के थाना ट्रांजिट कैंप क्षेत्र में बंद घर ने चोरों ने धावा बोल घर में रखे इल्कैटिनिक सामान व कीमती आभूषण सहित नगदी पर हाथ साफ कर दिया। बताया जा रहा है कि पीड़ित परिवार उत्तर प्रदेश में एक विवाह समारोह में शामिल होने गया हुआ था। पुलिस ने पीड़ित परिवार की ओर से दी गई तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है। खबर के मुताबिक फुलसुगा के रहने वाले मनीष कुमार पांडे ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि पिछले साल 26 नवंबर को वह अपने पूरे परिवार के साथ भाई के विवाह समारोह में उत्तर प्रदेश के अपने गांव गया हुआ था।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्य सचिव ने सड़क सुरक्षा व्यवस्था को और प्रभावी बनाने के दिए निर्देश

 

12 दिसंबर को उनके एक पड़ोसी ने सूचना दी कि घर के मुख्य द्वार का ताला टूटा हुआ है। अगले दिन वह फुलसुगा अपने घर पहुंचे तो देखा कि घर के अंदर का सामान बिखरा हुआ पड़ा है। कमरें में लगा टीवी,दो सोने की अंगूठी और 25 हजार रुपए नगद तथा जरुरी दस्तावेज गायब है। पुलिस ने उनकी तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें 👉  सीएम धामी ने सुनी जनता की पीड़ा, शेरनाला पर पुल देकर आसान किया चोरगलिया का सफर

ख़बर शेयर करें -
kj
tara

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *