भाजपा और कांग्रेस के उम्मीदवारों की पहली सूची, आज हो सकती है जारी। 

ख़बर शेयर करें -

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

देहरादून लंबे इंतजार के बाद कांग्रेस और भाजपा के उन उम्मीदवारों को आज राहत मिलने के पूरे आसार हैं, उत्तराखंड विधानसभा चुनाव को लेकर राज्य में आम आदमी पार्टी और समाजवादी पार्टी ने अपने प्रत्याशियों की सूची जारी कर दी है। लेकिन अभी तक तक सत्तारूढ़ भाजपा और कांग्रेस ने अपने उम्मीदवारों की सूची जारी करने को बैठकों का दौर जारी है। राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को इस कहा कि वह बुधवार को केन्द्रीय चुनाव समिति की बैठक में भाग लेंगे। ऐसे में उम्मीद जताई जा रही है कि बुधवार को भाजपा अपने उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर सकती हैं।

यह भी पढ़ें 👉  अपराधियों के खिलाफ SSP डॉ. मंजूनाथ टी.सी. का बुलडोजर एक्शन, 07 बंद दुकानों की चोरी का पर्दाफाश, 45+ मुकदमों वाले हिस्ट्रीशीटर 'पिद्दा' और साथी गिरफ्तार, लालकुआं, मुखानी व काठगोदाम में चोरी के मुकदमों का राजफाश, 2 लाख 28 हज़ार की नगदी, मोबाइल व मोटरसाइकिल बरामद, पुलिस टीम की एसएसपी ने थपथपाई पीठ।

 

उत्तराखंड विधानसभा चुनाव के लिए 14 फरवरी को मतदान होना है भाजपा उत्तराखंड की 70 विधानसभाओं के लिए दिल्ली में आयोजित होने वाली केन्द्रीय चुनाव समिति की बैठक में प्रत्याशियों के नामों पर अंतिम फैसला हो सकता है।आज किसी भी समय भाजपा अपने उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर सकती हैं।इस बैठक में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, गृहमंत्री अमित शाह के अलावा पार्टी के शीर्ष नेता भाग लेंगे। वही कांग्रेस भी आज अपने उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर सकती हैं। जिसके लिए कांग्रेस की एलेक्शन कमपेन कमेटी की बैठक आयोजित होगी। जिसके बाद उम्मीद जताई जा रही है कि कांग्रेस भी अपने प्रत्याशियों की सूची जारी कर सकती हैं।

यह भी पढ़ें 👉  कार्बेट फन रिजॉर्ट में हंगामा, पुलिस से अभद्रता और सरकारी कार्य में बाधा डालने पर मुकदमा दर्ज।

ख़बर शेयर करें -

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *