पुलिसबल, एसएसबी के जवानों ने निकाला फ्लैग मार्च।

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक 

रुद्रपुर। विधानसभा सामान्य निर्वाचन और आदर्श आचार संहिता तथा कोविड नियमों के पालन हेतु रुद्रपुर की अधिकांश बस्तियों में कालोनियों में पुलिस क्षेत्राधिकारी नगर अभय कुमार सिंह व सहायक कमांडेंट एस एस बी वा थाने में नियुक्त समस्त उपनिरीक्षकों व पुलिस कर्मचारियों के द्वारा रम्पुरा पहाड़गंज, खेड़ा, रेशम बाड़ी, दूधिया नगर,भद ईपुरा क्षेत्र में फ्लैग मार्च निकाला गया।इस दौरान आदर्श आचार संहिता का पालन कराने व सामाजिक सौहार्द व शहर का वातावरण बनाएं रखने व भयमुक्त होकर मतदान करने हेतु लोगों से अपील की गई। वही पुलिस अधिकारियों ने बिना भय व लालच के मतदाता हेतु भी लोगों को जागरूक किया गया। वही पुलिस ने सख्त हिदायत दी कि अगर कोई भी असामाजिक तत्व उन्माद फैलाने की कोशिश करता है तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

यह भी पढ़ें 👉  भगत सिंह कोश्यारी का पर्यटन कारोबारियों को संदेश, पर्यटकों को ऐसा अनुभव दें कि बार-बार रामनगर लौटने का बने मन।

 

वही पुलिस ने आमजन से भयमुक्त होकर मतदान करने की अपील की। पुलिस अधिकारियों ने आम जनता से अपील की कि यदि कोई व्यक्ति माहौल बिगाड़ने का प्रयास करें तो इसकी सूचना पुलिस को दे। सीओ सिटी अभय कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस उन्माद फैलाने वालों असामाजिक तत्वों से सख्ती से निपटेगी। उन्होंने कहा कि शांति व्यवस्था बनाए रखने हर वर्ग को को अपना सहयोग प्रदान करना चाहिए। उन्होंने कहा कि मतदाताओं से अपील है कि वह किसी भी तरह के भय से मुक्त शांतिपूर्ण माहौल में मतदान करें। उन्होंने कहा कि मतदाताओं को किसी भी तरह के प्रलोभन और लालच में नहीं आना चाहिए।

यह भी पढ़ें 👉  ऑपरेशन प्रहार के तहत काठगोदाम पुलिस की कार्रवाई, तीन साल पुराने धोखाधड़ी के मामले में वारंटी गिरफ्तार।

 

मतदान करना आपका स्वतंत्र अधिकार है।इस दौरान फ़्लैग मार्च में पुलिस क्षेत्राधिकारी नगर अभय कुमार सिंह, कोतवाल विक्रम राठौर, सहायक कमांडेंट दीवान सिंह, सहायक कमांडेंट अभ्युदय निबा सालुंखे, कंपनी कमांडर कश्मीर सिंह, कंपनी कमांडर राज कमल मीणा, पांचवीं वाहनी एस एस बी वरिष्ठ उपनिरीक्षक सतीश चन्द्र कापड़ी, चौकी प्रभारी रम्पुरा अनिल जोशी, चौंकी प्रभारी बागवाडा अशोक कांडपाल, बाजार चौकी प्रभारी संदीप शर्मा, आदर्श कॉलोनी चौकी प्रभारी प्रदीप कुमार,उप निरीक्षक जय प्रकाश, प्रकाश राम विश्वकर्मा, महेंद्र कुमार,विजय कुमार, अनुराग सिंह एस एस बी के जवान व थाने में तैनात सिपाही मौजूद थे।