दुल्हन ने शादी से किया इनकार, पुलिस की हस्तक्षेप से हुआ समझौता।

उधम सिंह राठौर – प्रधान सम्पादक
औरैया से हैरान करने वाली खबर सामने आई है। रुरुगंज के कुदरकोट स्थित अलोपा देवी मंदिर में शनिवार दोपहर वर-वधू पक्ष शादी के लिए पहुंचे। इस बीच दूल्हे की उम्र ज्यादा देख दल्हन ने शादी से इनकार कर दिया। मंदिर में मौजूद लोगों की सूचना पर पुलिस पहुंची।दोनों पक्षों को कुदरकोट थाना ले जाया गया। जहां दोनों पक्षों के बीच समझौता हो गया। दुल्हन को उसकी मां के साथ वापस घर भेज दिया गया। कुदरकोट थाना इलाके के एक गांव निवासी युवक अपनी बहन और मां के साथ अलोपा देवी मंदिर पहुंचे।
शादी को लेकर तय कार्यक्रम के तहत दूल्हा पक्ष भी पहुंचा। शादी की रश्में शुरू होती इससे पहले दुल्हन ने दूल्हे की उम्र ज्यादा देख शादी करने से इनकार कर दिया। मंदिर में दुल्हन ने एतराज जताते हुए हंगामा करना शुरू कर दिया। पहले सगे संबंधी दुल्हन को समझाते रहे। लेकिन बात न बनने और मामला बढ़ता देख कुछ लोगों ने कुदरकोट थाना पुलिस को सूचना दे दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्ष के लोगों से जानकारी की और समझाने का प्रयास किया।
