यूपी में दिव्यांग संगठनों की एकता, विधान सभा घेराव बना आंदोलन का प्रतीक”

यूपी में दिव्यांग संगठनों की एकता, विधान सभा घेराव बना आंदोलन का प्रतीक”

उधम सिंह राठौर – प्रधान सम्पादक

लखनऊ, 1 अगस्त।
उत्तर प्रदेश के हरदोई से पहुंचे दिव्यांग युवा संघ के अध्यक्ष दुरवेश कुशवाहा ‘आज़ाद’ के नेतृत्व में सैकड़ों दिव्यांग जनों और संगठन पदाधिकारियों ने आज लखनऊ में विधान सभा का घेराव किया। इस दौरान जिलाध्यक्ष एहसानुल हक और जिला महासचिव रवि प्रकाश सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं की गिरफ्तारी हुई। लखनऊ पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लेकर इको गार्डन में स्थानांतरित किया।

यह भी पढ़ें 👉  ओखलकांडा के स्कूल में बच्चों से मारपीट का मामला गरमाया, बाल संरक्षण आयोग ने लिया कड़ा संज्ञान, 10 दिन में मांगी जांच रिपोर्ट।

प्रदर्शन की अगुवाई दिव्यांग महागठबंधन ने की, जिसकी प्रमुख मांगों में नौकरी, रोजगार, शिक्षा, स्वास्थ्य, सुरक्षा की 100% गारंटी, ₹5000 मासिक पेंशन, अधिनियम 16 का पूर्ण पालन, दिव्यांगों के लिए आरक्षित चुनावी सीट और मुख्य सेविका-लेखपाल नियुक्ति प्रमुख थीं।

प्रदर्शन के बाद सरकार ने दिव्यांग महागठबंधन के वरिष्ठ नेताओं मनीष प्रसाद, वीरेंद्र कुमार, आनंद तिवारी, जितेन्द्र, और डी.के. आज़ाद से वार्ता की। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मांगों पर विचार हेतु दो महीने का समय मांगा है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड स्थापना दिवस पर रामनगर में भावुक पल, आंदोलनकारियों और वरिष्ठजनों को किया सम्मानित।

इस ऐतिहासिक आंदोलन को “दिव्यांग क्रांतिकारी दिवस” के रूप में मनाने का निर्णय लिया गया है। राष्ट्रीय अध्यक्ष दुरवेश कुशवाहा ‘आज़ाद’ ने सभी संगठनों और दिव्यांग जनों का आभार जताया और चेताया कि मांगे पूरी न होने पर राज्यव्यापी आंदोलन किया जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड के गौरव और संस्कृति का भव्य उत्सव, नैनीताल में पहाड़ी व्यंजनों ने जीता लोगों का दिल।