कुछ लोगों एक युवती का हाथ पैर बांध कर नदी में फेंक दिया,  जिसे मछली पकड़ रहे मछुआरों ने बचा लिया।

ख़बर शेयर करें -

कुछ लोगों एक युवती का हाथ पैर बांध कर नदी में फेंक दिया,  जिसे मछली पकड़ रहे मछुआरों ने बचा लिया।

 

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

Bihar – पूर्वी चंपारण जिले के चिरैया थाना क्षेत्र में कुछ लोगों एक युवती का हाथ पैर बांध कर लालबेगिया घाट के समीप उफनती सिकरहना नदी में फेंक दिया। जिसे मछली पकड़ रहे मछुआरों ने बचा लिया।

 

लड़की की निशानदेही पर पुलिस ने चिरैया थाना क्षेत्र के आमगाछी गांव से उसके माता-पिता व मौसेरे भाई को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया। बताया जा रहा है कि लड़की अपनी प्रेमी के संग भाग गई थी। जिससे नाराज परिजनों ने इस तरह से कदम उठाया।

यह भी पढ़ें 👉  त्योहारों से पहले हलदुआ चेकपोस्ट पर खाद्य सामग्री की सघन जांच, दूध, पनीर, दही और खोया के नमूने लिए गए, मिलावट पर विभाग ने सख्त चेतावनी दी।

 

 

पुलिस के अनुसार पीड़िता पड़ोसी देश नेपाल के रौतहट जिलांतर्गत पथरा गांव निवासी राजेन्द्र राय की पुत्री है। जो नेपाल के ही निवासी अपने प्रेमी के साथ भाग गई थी।लड़की के घर वाले तीन दिन पूर्व उसे लेकर चिरैया थाना क्षेत्र आमगाछी मौसा के घर लेकर आये थे। लड़की के लिखित बयान पर एफआईआर दर्ज की गई है, जिसमें लड़की की शिकायत पर उसकी मां गीता देवी, पिता राजेन्द्र राय सहित आमगाछी गांव निवासी पप्पू राय व भुवन राय को पुलिस ने आरोपित बनाया।

यह भी पढ़ें 👉  पर्व मनाओ, पर कानून मत भूलो— दीपावली से पहले SSP नैनीताल के निर्देश पर मुखानी पुलिस ने जुआ खेलते 04 व्यक्तियों को पकड़ा, भारी मात्रा में नगदी बरामद*

 

 

 

पुलिस ने गीता देवी, राजेन्द्र राय व पप्पू राय को गिरफ्तार कर लिया है। दर्ज एफआईआर में कहा गया है कि आरोपियों ने उसकी हत्या करने की नीयत से उसका हाथ पांव बांध कर सिकरहना नदी में फेंक दिया था लेकिन पानी में कुछ गिरने की आवाज सुनकर नदी में मछली पकड़ रहे मछुआरों ने जाल के सहारे उसे बाहर निकाल लिया। फिर पुलिस को बुलाकर उसके हवाले कर दिया। चिरैया थानाध्यक्ष सुनील कुमार ने बताया कि केस दर्ज कर त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है।