एक युवक ने घर पर फांसी लगाकर कर ली खुदकुशी, 6 महिने पहले ही रचाया था प्रेम विवाह।

ख़बर शेयर करें -

एक युवक ने घर पर फांसी लगाकर कर ली खुदकुशी, 6 महिने पहले ही रचाया था प्रेम विवाह।

 

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

 

जींद  के गांव अमरहेड़ी में रविवार रात को एक युवक ने घर पर फांसी लगाकर खुद को मौत के घाट उतार लिया। युवक ने 6 महिने पहले ही प्रेम विवाह रचाया था। परिजनों का इस बारें में बोलना है, कि कई दिन से मानसिक रूप से परेशान था। इसी परेशानी की वजह से उसने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। सदर थाना पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम करा कर परिजनों को दे दिया है।

यह भी पढ़ें 👉  यातायात प्रबंधन और कानून व्यवस्था को मिलेगा 'हाईटेक' बूस्ट एसएसपी नैनीताल डॉ. मंजुनाथ टी.सी. की पहल पर पुलिस मुख्यालय ने उपलब्ध कराए अत्याधुनिक ड्रोन्स।

 

 

गांव अमरहेड़ी निवासी मंगतराम ने सदर थाना पुलिस को दिए बयान में कहा है कि उसका 19 साल का बेटा गौरव कैथल रोड पर परचून की दुकान पर काम करता है। उसने 6 महिने पहले मुस्कान नाम की एक युवती से प्रेम विवाह किया था, लेकिन दोनों की उम्र कम होने की वजह से उनकी शादी का रजिस्ट्रेशन नहीं हो पाया था। शादी के उपरांत से गौरव अपनी पत्नी को लेकर गांव के बाहर ही मकान किराये पर लेकर रहने लगा था।

यह भी पढ़ें 👉  फायर स्टेशन हल्द्वानी की मुस्तैदी: ट्रांसफार्मर पोल पर गिरे विशालकाय पेड़ को हटाकर यातायात कराया सुचारु।

 

 

 

रविवार रात को उसको जानकारी मिली की गौरव ने घर पर आत्महत्या कर ली है। जब वह घर पर पहुंचा तो गौरव फांसी पर लटका था और पुलिस घटनास्थल पर पहुंच गई थी। जब गौरव को फांसी से उतारा तो तब तक उसकी जान जा चुकी थी। जब उसकी पत्नी मुस्कान से पूछा तो उसने कहा कि वह रात को दुकान से आया था और आते ही कमरे के अदंर चला गया।

यह भी पढ़ें 👉  ऑपरेशन प्रहार के तहत बड़ी कार्रवाई, लंबे समय से फरार वारंटी गिरफ्तार

 

 

 

जब काफी देर तक बाहर नहीं आया तो अंदर देखने पर वह फांसी पर लटका था। मंगतराम ने बताया कि उसका बेटा गौरव कई दिन से मानसिक रूप से परेशान ही था। इसी परेशानी के चलते उसने फांसी लगाकर सुसाइड कर लिया।