कैंची धाम में आतंकी हमले की आशंका पर नैनीताल पुलिस की हाई-इंटेंसिटी मॉक ड्रिल।

ख़बर शेयर करें -

कैंची धाम में आतंकी हमले की आशंका पर नैनीताल पुलिस की हाई-इंटेंसिटी मॉक ड्रिल।

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

नैनीताल, 04 दिसंबर 2025:
SSP नैनीताल डॉ. मंजुनाथ टीसी के निर्देशन में विश्व प्रसिद्ध कैंची धाम में आतंकी हमले की संभावित स्थिति को ध्यान में रखते हुए एक व्यापक मॉक ड्रिल आयोजित की गई। ड्रिल का मुख्य उद्देश्य बम विस्फोट जैसी आपात स्थितियों में पुलिस की जवाबदेही, त्वरित प्रतिक्रिया और राहत-बचाव समन्वय को परखना था।

यह भी पढ़ें 👉  *सोशल मीडिया पर फैल रही भ्रामक खबरों से सावधान रहें* *शराब के नशे में चालान, पुलिस ने जिम्मेदार परिजनों/ दोस्तो को सकुशल सुपुर्द, मेडिकल परीक्षण* *CCTV फुटेज में दिखी सच्चाई, युवक दोस्तो संग भट्टी से शराब की बोतल लेते नजर आया, देर रात तक दोस्तों के साथ मौज मस्ती पार्टी*

🔴 परिकल्पना के अनुसार मंदिर में तीन जोरदार विस्फोट

कंट्रोल रूम को सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. जगदीश चंद्रा ने तुरंत हाई अलर्ट घोषित करते हुए सभी इकाइयों को सक्रिय कर दिया।
एएसपी/सीओ भवाली श्रीमती दीपशिखा अग्रवाल ने मौके पर पहुंचकर कमान संभाली और पूरे क्षेत्र को तत्काल सील कर दिया। सशस्त्र बलों ने परिसर की घेराबंदी कर दी।

यह भी पढ़ें 👉  हर-हर महादेव के जयघोष के बीच केदारनाथ धाम के कपाट खुले, सीएम धामी रहे मौजूद।

🔥 आतंकवाद निरोधक दस्ता एक्शन में

जवाबी कार्रवाई में एटीएस टीम ने दो आतंकवादियों को मार गिराया, जबकि तीन आतंकवादियों को जिंदा गिरफ्तार किया गया। पूछताछ के लिए सभी को थाने भेजा गया है।

🔶 हताहत और राहत-बचाव

विस्फोट में एक नागरिक की मौत और तीन नागरिक घायल पाए गए। घायलों को अस्पताल भिजवाया गया, जबकि मृतक के शव को पोस्टमार्टम हेतु भेजा गया।
मोबाइल फोरेंसिक यूनिट ने मौके से अहम साक्ष्य एकत्र किए।

यह भी पढ़ें 👉  दीपक रावत की अध्यक्षता में बड़ी बैठक, 7 शहरों के ड्रेनेज प्लान को हरी झंडी।

👮‍♀️ बहु-एजेंसी सहभागिता

इस मॉक ड्रिल में—

  • स्थानीय पुलिस

  • PAC

  • SDRF

  • आतंकवाद निरोधक दस्ता

  • BDS

  • डॉग स्क्वाड

  • फॉरेंसिक टीम

  • मेडिकल टीम

  • मंदिर एवं स्थानीय प्रशासन

सभी ने संयुक्त रूप से प्रतिभाग कर आपदा प्रबंधन प्रणाली की दक्षता प्रदर्शित की।


मीडिया सेल,
जनपद नैनीताल