आदमखोर गुलदार का हुआ अंत, एक महिला और एक बच्चे इस आदमखोर गुलदार ने बनाया था अपना निवाला।

ख़बर शेयर करें -

आदमखोर गुलदार का हुआ अंत, एक महिला और एक बच्चे इस आदमखोर गुलदार ने बनाया था अपना निवाला।

 

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

 

टिहरी – लम्बे समय से उत्तराखंड के भरदूरा पट्टी के भरपुरिया गांव के लोग आदमखोर गुलदार के डर में जीने को मजबूर थे। 1 अगस्त को लमगांव इलाके में एक महिला को अपना निवाला बनाने के बाद 26 अगस्त को फिर भरपूरिया गाँव के एक मासूम बच्चे को इस आदमखोर गुलदार ने अपना निवाला बनाया था।

यह भी पढ़ें 👉  हर-हर महादेव के जयघोष के बीच केदारनाथ धाम के कपाट खुले, सीएम धामी रहे मौजूद।

 

 

अब इसे शूट कर मार दिया गया है। गुलदार के आतंक पर पूरे इलाके के ग्रामीणों ने वन विभाग के ख़िलाफ़ ज़बरदस्त रोष प्रकट किया था। इसके बाद विभाग ने इस आदमखोर गुलदार को मारने का परमिट जारी किया।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल में पुलिस हॉकी प्रतियोगिता का आगाज, 9 टीमों के बीच रोमांचक मुकाबले शुरू।

 

 

 

मशहूर शिकारी जॉय हुकिल को ये ज़िम्मा दिया गया। वन रेंज अधिकारी मुकेश रतूड़ी ने बताया सोमवार शाम को गुलदार ने गांव की सड़क पर आवारा गाय को निवाला बनाया था। तभी से शूटर उसी जगह पर गुलदार के पहुंचे का इंतजार कर रहे थे। मंगलवार शाम करीब सवा 7 बजे गुलदार को शूटर जॉय हुकिल ने प्राथमिक स्कूल से 10 मीटर पहले शूट किया। नर गुलदार की उम्र 8 साल है।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्य सचिव का सख्त निर्देश: 1 माह में तय हों 25 बिंदु कार्यक्रम के लक्ष्य।

 

 

 

वन रेंज अधिकारी ने बताया कि गुलदार को शूट करने के लिए गांव में 2 ट्रैप कैमरा, पिंजरा और शिकारी तैनात किया गया था। ठीक एक माह बाद गुलदार शिकारी के निशाने पर आया। गुलदार को ढेर करने के बाद ग्रामीणों ने राहत की सांस ली है।