पूर्वोत्तर रेलवे के इज्जतनगर मंडल पर 16 सितम्बर से 2 अक्टूबर, 2023 तक ‘‘स्वच्छता पखवाड़ा‘‘ जायेगा मनाया।

पूर्वोत्तर रेलवे के इज्जतनगर मंडल पर 16 सितम्बर से 2 अक्टूबर, 2023 तक ‘‘स्वच्छता पखवाड़ा‘‘ जायेगा मनाया।

 

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

 

पूर्वोत्तर रेलवे, इज्जतनगर मंडल

बरेली, 28 सितम्बर 2023ः पूर्वोत्तर रेलवे के इज्जतनगर मंडल पर 16 सितम्बर से 2 अक्टूबर, 2023 तक ‘‘स्वच्छता पखवाड़ा‘‘ मनाया जा रहा है। जिसके उपलक्ष्य मंे ई.एन.एच.एम. विभाग के तत्वावधान में आज तेरहवें दिन ‘‘स्वच्छ प्रसाधन एवं पर्यावरण दिवस‘‘ के अन्तर्गत इज्जतनगर, बरेली सिटी, लालकुआं, काठगोदाम, हल्द्वानी, कासगंज, फर्रुखाबाद, पीलीभीत, रामनगर, काशीपुर, रूद्रपुरसिटी, टनकपुर, बदायूँ, हाथरस सिटी, मथुरा छावनी एवं कन्नौज सहित सभी छोटे बड़े रेलवे स्टेशनों के साथ-साथ कोचिंग डिपो, रेल गाड़ियों, कार्यालयों, रेलवे चिकित्सा इकाईयों एवं प्रशिक्षण केंद्रों के प्रसाधनों की सघन साफ-सफाई की गई।

यह भी पढ़ें 👉  दिनेश आर्य के स्वागत में फोटो सेशन की धूम, जाम में जूझती रही रामनगर की जनता!

 

 

 

साथ ही जनमानस को रेलवे स्टेशनों और रेलपथों के आसपास के क्षेत्रों में खुले में शौच न करने के लिए जागरुक किया गया। उन्हें संदेश दिया गया कि ट्रेनों एवं स्टेशनों के प्रसाधनों का उपयोग करने के उपरांत फ्लश का उपयोग करना न भूले तथा ट्रेन के बायोटायलेट में प्लास्टिक की बोतले, गुटखा पाउच, सेनेटरी पैड अथवा बच्चों के नेपकिन न डाले। इन्हें सदैव कूड़ेदान में ही डाले।

यह भी पढ़ें 👉  राज्याभिषेक की खुशियों से वनवास के दुख तक, ढिकुली की रामलीला में भावनाओं का सैलाब।

 

 

 

स्टेशनों पर उपलब्ध स्वचालित उद्घोषणा प्रणाली एवं ट्रेन डिस्प्ले बोर्डों पर भी स्वच्छता स्लोग्नों का प्रसारण कर जनमानस को जागरुक किया गया।

 

 

 

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर के विकास की आवाज बने तारा घिल्डियाल, एनडी तिवारी की स्मृति में जनहित के मुद्दों पर किया मंथन।

अपर मंडल चिकित्सा अधीक्षक, मंडल रेलवे चिकित्सालय डा. एस.एस. चैहान ने इज्जतनगर एवं बरेली सिटी रेलवे स्टेशनों एवं ट्रेनों के प्रसाधनों के साथ-साथ बरेली सिटी स्थिति स्वास्थ्य केंद्र एवं रेलवे कालोनियों का भी गहन स्वच्छता निरीक्षण करते हुए प्रसाधनों में स्वच्छता के उच्च स्तर को बनाये रखने के लिए संबंधित पर्यवेक्षकों एवं रेल कर्मचारियों को महत्वपूर्ण सुझाव देकर उपयुक्त कदम उठाने के लिए निर्देशित किया।

राजेन्द्र सिंह
जनसम्पर्क अधिकारी